scorecardresearch

Apple Event: अब हर कोई खरीद सकेगा iPhone, इन फायदों के साथ सस्ते Apple आइटम्स लाने की तैयारी में कंपनी

जल्द ही iPhone की कंपनी Apple, साल 2026 का पहला इवेंट करने जा रही है. इस इवेंट में Apple हर किसी के लिए बजट में प्रोडक्ट्स लॉन्च करने का सोच रही है.

apple event 2026 apple event 2026

भारत में Apple प्रोडक्ट्स का क्रेज हमेशा से देखने को मिला है. ये क्रेज और बढ़ता दिख रहा है जब से Apple ने अगले महीने होने वाले इवेंट की घोषणा की है. इस इवेंट में कंपनी बजट प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है. इस लिस्ट में बजट फ्रेंडली iPhone से लेकर MacBook तक शामिल हैं. 


कहां होगा इवेंट 
इवेंट को लेकर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ये इवेंट तीन जगहों पर आयोजित किया जाएगा. यह पहला इवेंट है जो कंपनी क्यूपर्टिनो से बाहर करने जा रही है. इस इवेंट को लेकर कंपनी ने इनवाइट भी जारी कर दिया है. ये तीनों तीन अलग-अलग जगहों पर होंगे, जिसमें पहला इवेंट न्यूयॉर्क, दूसरा लंदन और तीसरा शंघाई में आयोजित किया जाएगा. 


क्या-क्या लॉन्च कर सकती है कंपनी 
हालांकि Apple की कंपनी इवेंट से पहले क्या-क्या प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है, इसकी जानकारी नहीं देती है. लेकिन इस इवेंट को लेकर कई अटकलें लगाए जा रहे हैं. लोगों का मानना है कि इस इवेंट में Apple अपनी कंपनी का सबसे सस्ता बजट फ्रेंडली Apple MacBook लॉन्च कर सकती है. 


इसके अलावा अंदाजा लगाया जा रहा है कि iPhone और iPad भी कम कीमतों पर लॉन्च किए जा सकते हैं. कई टेक एक्सपर्ट्स इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि इस इवेंट में कंपनी MacBook, iPhone 17e और सस्ता iPad लॉन्च करेगी. 

कब होगा Apple का ये इवेंट 
भारतीय समय के अनुसार ये इवेंट 5 मार्च, शाम को 7.30 बजे से शुरू किया जाएगा. एक्सपर्ट्स की माने तो लॉन्च किए सभी आइट्म की कीमत 1000 डॉलर्स से भी कम होगी, यानी लगभग 90,000 रुपयों से भी कम. इसी इवेंट में कंपनी अपना सबसे सस्ता MacBook भी लॉन्च करेगी. इस MacBook को लॉन्च करने का मकसद उन यूजर्स को टारगेट करना है, जो कम कीमत पर Apple के प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना चाहते हैं, जिसका परपज क्वालिटी और सिक्योरिटी है. इस कदम से कंपनी की यूजर कंजूमर रीच बढ़ेगी और नए यूजर Apple से जुड़ेंगे. 


यह मिलेंगे फायदे 

  • iPhone 16 Pro प्रोसेसर के साथ कंपनी iPhone का नया मॉडल लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसी के साथ हो सकता है कि कंपनी दाम कम करने के लिए iPhone का स्क्रीन छोटा कर दे. इसके साथ ही MacBook के भी यूजर्स को अलग-अलग कलर मिल सकेंगे, जिसके साथ ऐलुमिनियम बॉडी दिया जाएगा. 

 

  • वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में बजट यूजर्स को टारगेट करने के लिए OLED डिस्प्ले वाला iPad mini भी लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि इस लाइन अप में लो-एंड और Air मॉडल भी शामिल होंगे. 

 

  • इन सब के साथ iPhone 17e भी इस इवेंट का हिस्सा हो सकता है. हालांकि इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. ये देखने में iPhone 16e के जैसा ही हो सकता है. लेकिन इसके साथ यूजर्स को A19 प्रोसेसर, 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले, और फोन के साथ MagSafe भी दिया जाएगा. 

इस घोषणा के बाद यूजर्स में काफी खुशी देखने को मिल रही है. नए यूजर्स इस बात से खुश हैं कि इस बार उन्हें भी Apple के प्रोडक्ट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा. 

 

ये भी पढ़ें