क्या है WhatsApp Business AI फीचर? कैसे यूजर और कस्टमर दोनों को मिलेगा फायदा.. जानें अपडेट के फायदे

WhatsApp ने भारत में WhatsApp Business ऐप पर Business AI को पेश किया है. यह चैट कंसर्वेशन के दौरान AI बेस्ड कस्टमर सपोर्ट की सुविधा देगा. इसमें डक्ट, सर्विस, कीमत, डिस्काउंट और शिपिंग से संबंधित पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देना शामिल है.

WhatsApp update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

वॉट्सऐप ने भारत में अपने वॉट्सऐप बिजनेस ऐप के लिए नया बिजनेस एआई फीचर लॉन्च कर दिया है. इस फीचर का मकसद छोटे और बड़े बिजनेसेस के लिए कस्टमर्स से बातचीत को आसान बनाना है. अब बिजनेस मालिक एआई की मदद से कस्टमर्स के सवालों का जवाब दे सकेंगे, ऑटोमेटेड सपोर्ट दे पाएंगे और कई जरूरी बिजनेस टास्क को सीधे वॉट्सऐप पर ही मैनेज कर सकेंगे. कंपनी इस फीचर को फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा बिजनेस अकाउंट्स तक पहुंचाया जाएगा. खास बात है कि यह फीचर भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है.

क्या है वॉट्सऐप बिजनेस एआई?
बिजनेस एआई एक ऐसा स्मार्ट फीचर है जिसे खासतौर पर बिजनेस कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है. यह एआई बिजनेस प्रोफाइल, कैटलॉग और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स की जानकारी के अनुसार कस्टमर्स को जवाब देता है. इसका मकसद कंपनियों को बड़े स्तर पर कस्टमर के सवाल संभालने में मदद करना है ताकि हर सवाल का जवाब तेजी से और सही तरीके से दिया जा सके.

कस्टमर्स को मिलेगा 24/7 सपोर्ट
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कस्टमर किसी भी समय सवाल पूछ सकते हैं और एआई तुरंत जवाब देगा. प्रोडक्ट की जानकारी, कीमत, डिस्काउंट ऑफर, डिलीवरी और शिपिंग जैसे सवालों के जवाब ऑटोमेटिक मिल जाएंगे. इसके अलावा यह फीचर लीड जनरेट करने, अपॉइंटमेंट बुकिंग और सेल्स से जुड़ी बातचीत में भी मदद करेगा.

बिजनेस एआई कस्टमर्स की जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट रिकमेंड भी कर सकता है. यानी कस्टमर अगर किसी खास प्रोडक्ट के बारे में पूछता है तो एआई उससे मिलती-जुलती चीजों का सुझाव भी देगा. इससे बिजनेस की सेल्स बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

बिजनेस मालिकों के पास रहेगा पूरा कंट्रोल
बेशक यह फीचर ऑटोमेशन पर चलता है, लेकिन इसका पूरा कंट्रोल बिजनेस मालिकों के पास ही रहेगा. जरूरत पड़ने पर बिजनेस ओनर किसी भी चैट में खुद शामिल हो सकते हैं और एआई की जगह सीधे कस्टमर से बातचीत कर सकते हैं. इसके अलावा बिजनेस अपनी जरूरत के हिसाब से एआई के जवाबों को कस्टमाइज भी कर सकते हैं या चाहें तो इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं.

जल्द मिलेगा यूपीआई पेमेंट सपोर्ट
वॉट्सऐप ने जानकारी दी है कि आने वाले अपडेट में चैट के अंदर ही यूपीआई बेस्ड पेमेंट की सुविधा भी जोड़ी जाएगी. इससे ग्राहक बिना ऐप बदले सीधे चैट विंडो के अंडर ही पेमेंट कर सकेंगे. इससे ऑनलाइन शॉपिंग और बिजनेस ट्रांजेक्शन पहले से ज्यादा आसान हो जाएंगे.

 

Read more!

RECOMMENDED