UPI Circle Feature: क्या होता है यूपीआई सर्कल फीचर, कैसे करता है ये काम.. आसान स्टेप्स में फोन में करें एक्टिव

जो लोग दो स्मार्टफोन रखते हैं. वह चाहें तो अपनी यूपीआई आईडी को भी दोनों फोन में चला सकते हैं. यूपीआई के सर्कल फीचर की मदद से वह और लोग को एक सीमित लिमिट अमाउंट तक के लिए पैसा खर्च करने की सेटिंग कर सकते हैं

Instead of a separate bank account, Pocket Money uses UPI Circle, allowing parents to authorise transactions within set spending limits.
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

आजकल ज्यादातर लोग दो स्मार्टफोन रखने लगे हैं. एक फोन ऑफिस के काम के लिए और दूसरा पर्सनल यूज के लिए रखा जाता है. लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब UPI पेमेंट करने की जरूरत पड़ती है. आमतौर पर यूपीआई ऐप उसी फोन में काम करता है जिसमें बैंक अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर और सिम मौजूद होता है. ऐसे में यूजर्स को हर समय वही फोन साथ रखना पड़ता है जिसमें उनका यूपीआई एक्टिव है.

अब इस परेशानी का आसान समाधान सामने आ गया है. यूपीआई ऐप्स में एक नया फीचर मिलने लगा है जिसका नाम यूपीआई सर्कल है. इस फीचर की मदद से आप अपने दूसरे फोन से भी उसी बैंक अकाउंट से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.

क्या है यूपीआई सर्कल फीचर?
यूपीआई सर्कल एक ऐसा फीचर है जो किसी दूसरे अकाउंट या दूसरे यूजर को आपके बैंक अकाउंट से लिमिटेड पेमेंट एक्सेस देता है. या कहें कि अब एक ही बैंक अकाउंट को दो डिवाइस में इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है.

इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ दो फोन के लिए ही नहीं बल्कि परिवार के लोगों के लिए भी किया जा सकता है. जैसे माता-पिता अपने बच्चों को एक लिमिट तक खर्च करने की अनुमति दे सकते हैं. इससे बच्चों को अलग बैंक अकाउंट देने की जरूरत नहीं पड़ती और खर्च पर कंट्रोल भी बना रहता है.

दो फोन में ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आपके पास दो स्मार्टफोन हैं और आप दोनों में यूपीआई चलाना चाहते हैं, तो यह फीचर काफी काम आने वाला है. इसके लिए सबसे पहले अपने प्राइमरी फोन में मौजूद यूपीआई ऐप खोलें. अब ऐप में जाकर सर्कल या पॉकेट मनी ऑप्शन सर्च करें.

इसके बाद इन्वाइट डिपेंडेट ऑप्शन पर क्लिक करें. अब उस मोबाइल नंबर को चुनें जिसे आप अपने सर्कल में जोड़ना चाहते हैं. आगे बढ़ने के बाद सामने वाले अकाउंट की यूपीआई आईडी डालनी होगी या क्यूआर कोड स्कैन करना होगा.

सेटअप के दौरान मिलेंगे ऑप्शन
प्रोसेस पूरा करते समय आपको सिक्योरिटी के लिए आधार से वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है. इसके बाद ऐप आपको दो तरह के ऑप्शन देगा. पहला ऑप्शन यह होगा कि हर पेमेंट से पहले आपकी मंजूरी ली जाए. दूसरा ऑप्शन यह होगा कि आप एक तय लिमिट सेट कर दें, जिससे सामने वाला यूजर उसी सीमा तक खुद पेमेंट कर सके.

 

Read more!

RECOMMENDED