ट्रैवल

सेल्फ चेक-इन लगेज मशीनें, स्मार्ट पार्किंग, ताजमहल से लेकर गंगा घाटों का दीदार... नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है बेहद खास

gnttv.com
  • नोएडा,
  • 08 जून 2026,
  • Updated 6:46 PM IST
1/8

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. 15 जून से इस एयरपोर्ट से उड़ान भरी जाएगी. नोएडा एयरपोर्ट पर मुसाफिरों को आधुनिकता के साथ विरासत और धार्मिक समृद्धि भी दिखाई देगी. एयरपोर्ट पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग्स बनाई गई है. उत्तर प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन स्थलों की पेंटिंग्स बनाई गई है.

2/8

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर उत्तर प्रदेश की विरासत देखने को मिलेगी. एयरपोर्ट को यूपी की विरासत की पेंटिंग्स से सजाया गया है. इसमें ताजमहल से लेकर वाराणसी के गंगा घाटों की मनमोहक पेंटिंग्स देखने को मिलेगी.

3/8

मुसाफिर एयरपोर्ट पर सूबे की सांस्कृतिक धरोहर का दीदार कर सकेंगे. एयरपोर्ट का आर्किटेक्चर भारतीय संस्कृति से प्रेरित है. मुसाफिरों को विरासत के साथ आधुनिक सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा.

4/8

एयरपोर्ट पर मुसाफिरों को पेंटिंग्स में नदियों के घाटों की सुंदर पेंटिंग्स देखने को मिलेगी, जो बहुत ही आकर्षक हैं.

5/8

एयरपोर्ट पर मुसाफिरों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है. सेल्फ चेक-इन लगेज मशीनें लगाई गई है. मुसाफिरों अपने सामान के साथ खुद ही इन मशीनों के काउंडर पर जाकर चेक-इन कर सकते हैं.

6/8

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून को पहली उड़ान भरी जाएगी. इस एयरपोर्ट पर हर तरह की सुविधाएं दी गई हैं. एयरपोर्ट की पूरी तरह से चमकाया गया है. 
 

7/8

इंटरनेशनल एयपोर्ट पर कारों की स्मार्ट पार्किंग की सुविधा होगी. इसमें 1200 कारों की पार्किंग की जा सकती है.
 

8/8

जेवर एयरपोर्ट पर फूड कोर्ट की भी सुविधा है. इसमें किफायती और पारंपरिक व्यंजनों की भी सुविधा मिलेगी.

(संजय कुमार की रिपोर्ट)