भगवान विष्णु के सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. हालांकि लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा मार्गों पर दिक्कतें बढ़ गई हैं. कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है.
पिछले लगभग 20 घंटों से बद्रीनाथ सहित पूरे चमोली जिले में लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण धाम में ठंड काफी बढ़ गई है. वहीं यात्रा मार्गों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है. श्रद्धालु छाते, बरसाती और गर्म कपड़ों की मदद से भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
भूस्खलन से कुछ देर बाधित रहा हाईवे
लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास तड़के सुबह भारी भूस्खलन हुआ. इसके कारण सड़क कुछ समय के लिए बंद हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों ने तेजी से मलबा हटाकर मार्ग को फिर से खोल दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया. बदरीनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 10 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं. लगातार खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग धाम पहुंच रहे हैं.

हेमकुंड साहिब में फिर शुरू हुई बर्फबारी
वहीं, सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में भी मौसम लगातार बदल रहा है. यहां कल दोपहर बाद हुई बारिश के बाद आज फिर बर्फबारी देखने को मिली. बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही है. इसके बावजूद श्रद्धालु कड़ाके की ठंड में भी मत्था टेकने पहुंच रहे हैं.
हेमकुंड साहिब में अब तक 80 हजार से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं. यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ और सेवादार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हैं. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और सावधानी बरतें.
रिपोर्टर: कमलनयन सिलोड़ी