Advertisement

भारतीयों के लिए बदले कई देशों के वीजा नियम, कहीं Visa on Arrival खत्म तो कहीं शुरू हुआ e-Visa का सिस्टम

विदेश यात्रा की टिकट बुक करने से पहले संबंधित देश के ताजा वीजा नियम जरूर जांच लें. पुरानी जानकारी के आधार पर प्लान बनाने से एयरपोर्ट पर परेशानी हो सकती है.

Belarus has added India to the list of countries whose citizens can obtain an electronic visa
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

विदेश घूमने का प्लान बना रहे भारतीयों के लिए वीजा से जुड़ी जरूरी खबर है. कई देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अपने एंट्री नियमों में बदलाव किया है. कुछ जगहों पर पहले मिलने वाला Visa on Arrival अब उपलब्ध नहीं है, जबकि कुछ देशों ने वीजा प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. Passport Index की 2025 और मौजूदा लिस्ट की तुलना में ऐसे कई बदलाव सामने आए हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इन नए नियमों के बारे में.

भारत की पासपोर्ट रैंकिंग 73वें स्थान पर
Passport Index के मौजूदा रियल टाइम ग्लोबल रैंकिंग में भारत 73वें स्थान पर है. इस रैंकिंग में कुल 199 देशों को शामिल किया गया है. तुलना के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अब चार और देशों में वीजा जरूरी हो गया है. वहीं पांच देशों में Visa on Arrival की सुविधा भी खत्म हुई है.

लाओस और कतर में बदला वीजा नियम
2025 में भारतीय यात्री लाओस पहुंचकर Visa on Arrival ले सकते थे. अब Passport Index पर लाओस के लिए e-Visa की सुविधा दिखाई गई है. यानी यात्रा से पहले ही ऑनलाइन वीजा प्रक्रिया पूरी करनी होगी. कतर में भी इसी तरह का बदलाव हुआ है. पहले भारतीय यात्रियों को Visa on Arrival का विकल्प मिलता था, लेकिन मौजूदा लिस्टिंग में e-Visa को एंट्री का तरीका बताया गया है.

श्रीलंका और ईरान
श्रीलंका में 2025 में भारतीयों के लिए e-Visa on Arrival का विकल्प था. अब वहां Electronic Travel Authorisation यानी ETA की जरूरत है. इसका मतलब है कि यात्रा से पहले इसकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ईरान ने नवंबर 2025 में अपनी वीजा प्रक्रिया में बदलाव किया. पहले भारतीय यात्रियों के लिए Visa on Arrival का विकल्प था, लेकिन अब e-Visa के जरिए आवेदन करना होगा.

कुछ देशों में आसान हुई ऑनलाइन वीजा प्रक्रिया
जहां कुछ देशों ने नियम सख्त किए हैं, वहीं कुछ जगह भारतीयों के लिए प्रक्रिया आसान भी हुई है. 2025 में चिली भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए Visa Required कैटेगरी में था. अब यहां e-Visa का विकल्प उपलब्ध है. घाना और वेनेजुएला में भी ऐसा ही बदलाव हुआ है. इन देशों में पहले सामान्य वीजा की जरूरत थी, लेकिन अब e-Visa के जरिए आवेदन किया जा सकता है.

केप वर्डे और निकारागुआ में भी बदलाव
केप वर्डे ने 1 जनवरी 2026 से 96 देशों के नागरिकों के लिए Visa on Arrival की सुविधा खत्म कर दी, जिसमें भारत भी शामिल है. वहीं निकारागुआ ने 14 फरवरी 2026 से भारतीय नागरिकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी. भारतीय यात्री e-Visa के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आवेदन फॉर्म ईमेल के जरिए वहां के इमिग्रेशन अधिकारियों को भेज सकते हैं.

इसलिए विदेश यात्रा की टिकट बुक करने से पहले संबंधित देश के ताजा वीजा नियम जरूर जांच लें. पुरानी जानकारी के आधार पर प्लान बनाने से एयरपोर्ट पर परेशानी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement