Advertisement

लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी... अबू धाबी के लिए रोजाना शुरू हुई नई डायरेक्ट फ्लाइट, सफर होगा पहले से आसान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX901 हर दिन दोपहर 3:15 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी और स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:45 बजे अबू धाबी पहुंचेगी.

Air India Express
समर्थ श्रीवास्तव
  • लखनऊ ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब लखनऊ से अबू धाबी का सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 16 जुलाई 2026 से लखनऊ और अबू धाबी के बीच रोजाना सीधी उड़ान शुरू कर दी है. इस नई फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को अब इस रूट पर एक और डायरेक्ट फ्लाइट का विकल्प मिलेगा. इससे सफर आसान होगा और लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से फ्लाइट चुनने की सुविधा भी मिलेगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX901 हर दिन दोपहर 3:15 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी और स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:45 बजे अबू धाबी पहुंचेगी. वहीं वापसी की फ्लाइट IX902 अबू धाबी से शाम 6:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी. रोजाना उड़ान होने से यात्रियों को किसी भी दिन यात्रा करने में आसानी होगी.

अब दो एयरलाइंस की मिलेगी सुविधा
अब तक लखनऊ से अबू धाबी के लिए सिर्फ इंडिगो की सीधी फ्लाइट चल रही थी. इंडिगो ने इस रूट पर 11 मई 2026 से अपनी सेवा शुरू की थी. अब एयर इंडिया एक्सप्रेस के आने से यात्रियों के पास दो एयरलाइंस का विकल्प होगा. इससे टिकट बुक करना आसान होगा और लोग अपनी सुविधा के अनुसार समय और एयरलाइन चुन सकेंगे.

हजारों यात्रियों को होगा फायदा
इस नई फ्लाइट का फायदा नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और घूमने के लिए यूएई जाने वाले लोगों को मिलेगा. इसके अलावा अबू धाबी और यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए भी अपने घर आना-जाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. माना जा रहा है कि इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश और यूएई के बीच यात्रा, व्यापार और आपसी संबंध भी मजबूत होंगे.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement