Advertisement

Summer Vacation 2026: जून में ये-ये पहाड़ फिर से हो गए हैं बर्फ से गुलजार... ठंड में नहीं लिया आनंद तो अब गर्मी की छुट्टियों में उठाएं मजा

देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में अगर आप ठंडी हवाओं, बर्फ से ढकी चोटियों और सुकून भरे नजारों के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां जून के महीने में भी बर्फ देखने को मिल सकती है. ये जगहें न सिर्फ गर्मी से राहत देती हैं, बल्कि नेचर प्रेमियों और घूमने के शौकीनों के लिए किसी जन्नत जैसी हैं.

places to visit in june 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

देश में जहां एक तरफ पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अपना आतंक फैला कर रखा है, वहीं कुछ जगह भारत में ऐसी भी हैं जहां मौसम गुलजार है, जहां पहाड़ बर्फ की चादर में सिमट कर अपनी खूबसूरती को निखार रही हैं, और जहां का मौसम जन्नत की तरह सुकून पहुंचाने वाला है. आज हम आपको बताएंगे देश के उन हिस्सों के बारे में जहां आप जून की भीषण गर्मी में बर्फ का आनंद उठा सकते हैं. अभी जहां बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही है, वहीं ये समय उनके साथ ठंडी जगहों में वक्त बिताने के लिए सबसे अच्छा माना जा रहा है.  


देश की सबसे ठंडी जगहों में एक द्रास
जम्मू-कश्मीर का द्रास समुद्र तल से करीब 10,990 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. इसे भारत की सबसे ठंडी जगहों में गिना जाता है. गर्मियों में भी यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है और आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढकी दिखाई देती हैं. शांत वातावरण और खूबसूरत पहाड़ी दृश्य यहां आने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं.

मिनी स्विट्जरलैंड का अनुभव पाने के लिए चले चोपता
उत्तराखंड का चोपता अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए प्रसिद्ध है. इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक का यह प्रमुख पड़ाव है. जून में भी यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ देखने को मिल जाती है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनती है.

हिमालय की गोद में बसा मुनस्यारी
कुमाऊं क्षेत्र में स्थित मुनस्यारी बर्फीली चोटियों और शांत वादियों के लिए जाना जाता है. शुरुआती गर्मियों में यहां दूर-दूर तक फैली हिमालय की सफेद चोटियां मन मोह लेती हैं. ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए भी यह जगह काफी लोकप्रिय मानी जाती है. दूर-दूर से लोग यहां आते हैं और मजे करते हैं.

सिक्किम की खूबसूरत बर्फीली वादी लाचुंग
उत्तर सिक्किम का लाचुंग अब भी मुख्यधारा पर्यटन की भीड़ से काफी हद तक दूर है. लेकिन ये जगह भिड़-भाड़ वाली जगह से कहीं सुंदर है. यहां ऊंचाई वाले इलाकों में जून के दौरान भी बर्फ देखने को मिल जाती है. हरे-भरे पहाड़, झरने और दुर्लभ पक्षियों की मौजूदगी इस जगह को और खास बनाती है.

जहां गर्मियों में भी दिख सकती है बर्फबारी तवांग
अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपने मठों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान भी बर्फबारी देखने को मिल जाती है. बर्फ से ढकी पहाड़ियां और बादलों के बीच बसे मठ पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देते हैं. 
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement