अगर आप इस जुलाई विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट आपको रोक रहा है, तो खुश हो जाइए. दिल्ली से कुछ दूर ऐसे इंटरनेश्नल डेस्टिनेशन हैं जहां आने-जाने का हवाई किराया 25 हजार रुपए से भी कम पड़ सकता है. हालांकि इनमें से कुछ जगहों पर मानसून का असर देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश इन देशों की खूबसूरती को और भी निखार देती है. हरे-भरे नजारे, कम भीड़ और स्थानीय कल्चर को करीब से जानने का मौका इस मौसम में आपकी ट्रैवलिंग को यादगार बना सकता है.
जुलाई नेपाल में मानसून लेकर आता है, लेकिन यही मौसम इस देश को एक अलग रंग भी देता है. काठमांडू वैली के UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सैर कम भीड़ के साथ की जा सकती है. यहां ट्रैवल के दौरान राइस प्लांटिंग उत्सव के साथ लोकल जीवन को करीब से समझने का शानदार अवसर देता है. ट्रैवलिंग के दौरान आपको खेतों में उतरकर राइस प्लांट करने का एक्सपीरियंस और दही-चिउरा का स्वाद आपके सफर को खास बना सकता है.
अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो अपर मस्टांग और अपर डोल्पो जैसे एरिया बेहतर ऑप्शन हैं, क्योंकि हिमालय और ऊंचे पहाड़ इन इलाकों को मानसूनी बारिश से काफी हद तक बचाए रखती हैं. वहीं, बारिश वाले दिनों में पाटन म्यूजियम और नेशनल म्यूजियम जैसे स्थान इतिहास और कल्चर से रूबरू कराते हैं.
खास बात है कि अगर आप बजट के बार में सोच रहे हैं तो बता दें कि दिल्ली-काठमांडू रिटर्न फ्लाइट का किराया लगभग ₹13,129 रुपए के आसपास लगता है. साथ ही भारतीय नागरिकों के लिए यहां ट्रैवल करना वीजा-फ्री होता है.
जहां दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्से जुलाई में बारिश से भीगते हैं, वहीं मलेशिया का तट इस मौसम में धूप और साफ आसमान का शानदार मज़ा देता है. अगर आप बीच वेकेशन की तलाश में हैं, तो पेरहेंटियन आइलैंड्स, रेडांग आइलैंड और लांग तेंगाह आइलैंड आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.
क्रिस्टल जैसी साफ पानी वाली इन जगहों पर स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग का एक्सपीरियंस बेहद खास होता है. वहीं कैमरून हाइलैंड्स की ठंडी वादियां और हरे-भरे चाय बागान शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल देने का वादा करते हैं.
ट्रैवल खर्च की बात करें तो, दिल्ली-कुआलालंपुर रिटर्न फ्लाइट का किराया लगभग ₹22,207 होता है और भारतीय यात्रियों के लिए यहां यात्रा करना पूरी तरह से वीजा-फ्री होता है.
जुलाई में थाईलैंड सिर्फ खूबसूरत समुद्र तटों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रंगारंग कल्चरल आयोजनों के लिए भी जाना जाता है. इसी महीने यहां का पॉपुलर उबोन रत्चाथानी कैंडल फेस्टिवल आयोजित होता है, जहां विशाल वैक्स से बनी कलाकृतियां, ट्रेडिश्नल डांस और लोकल फूड पर्यटकों को अट्रैक्ट करता है.
बारिश के मौसम में भी कोह समुई, कोह फानगन और खानोम जैसे पूर्वी तटीय क्षेत्र काफी सूखे रहते हैं. वहीं बैंकॉक में आप स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और वेलनेस एक्टिविटीस का भरपूर आनंद ले सकते हैं. कम भीड़ और हरियाली से भरपूर नजारे इस मौसम में थाईलैंड को और भी आकर्षक बना देते हैं.
दिल्ली-बैंकॉक रिटर्न फ्लाइट का किराया लगभग ₹24,837 के करीब होता है. साथ ही यहां भी आप वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं.