CJP Protest Cancel Train List: देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए इंडियन रेलवे ने 10 अक्टूबर 2026 को चलने वाली 170 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है, 5 ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशन के बजाय गाजियाबाद से चलाने और 4 अन्य ट्रेनों को दिल्ली में उनके निर्धारित आखिरी स्टेशन की बजाय गाजियाबाद स्टेशन तक चलाने का फैसला किया है. यह व्यवस्था शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली क्षेत्र में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर की गई है. उत्तर रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी की है.
दिल्ली-एनसीआर की लोकल ट्रेनों पर असर
रद्द की गई ट्रेनों में दिल्ली-गाजियाबाद, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर, शामली, रेवाड़ी, रोहतक और कुरुक्षेत्र जाने वाली यात्री ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी. उत्तर रेलवे की सूची के अनुसार, गाजियाबाद से नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें भी शनिवार को नहीं चलेंगी. वहीं, दिल्ली से मथुरा, टुंडला, बुलंदशहर और खुर्जा की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अपनी ट्रेन की स्थिति जांचकर ही घर से निकलना चाहिए.
पांच ट्रेनें गाजियाबाद से चलेंगी, चार वहीं टर्मिनेट
इंडियन रेलवे ने 9 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय उनके संचालन में बदलाव किया है. इनमें पांच ट्रेनें गाजियाबाद से रवाना होंगी, जबकि चार ट्रेनें गाजियाबाद तक ही चलाई जाएंगी. गाजियाबाद से शुरू होने वाली ट्रेनों में दिल्ली-अलीगढ़, नई दिल्ली-अलीगढ़, दिल्ली-खुर्जा और दिल्ली-दनकौर मार्ग की ट्रेनें शामिल हैं. वहीं, अलीगढ़ से दिल्ली या नई दिल्ली की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद तक ही चलाया जाएगा. इसका मतलब है कि इन ट्रेनों से आगे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गाजियाबाद से दूसरे साधन या ट्रेन का विकल्प देखना पड़ सकता है.
यात्रीगण ऐसे चेक करें ट्रेन का स्टेटस
इंडियन रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें. इसके लिए रेलवे की नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है. खासकर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखना चाहिए. ट्रेन के रद्द होने या उसके शुरुआती और अंतिम स्टेशन में बदलाव की जानकारी लेकर निकलने से स्टेशन पर होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.
10 अक्टूबर को रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची
- 64417 – गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन
- 64418 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
- 64407 – गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 64001 – दिल्ली जंक्शन-पानीपत
- 64002 – पानीपत-दिल्ली जंक्शन
- 64414 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
- 64423 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64430 – नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64425 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64432 – नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64433 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64114 – नई दिल्ली-गाजियाबाद-अलीगढ़
- 64426 – नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64429 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64404 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
- 64471 – गाजियाबाद-नई दिल्ली-पानीपत
- 64464 – पानीपत-नई दिल्ली
- 64465 – नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र
- 64454 – कुरुक्षेत्र-पानीपत-दिल्ली जंक्शन
- 64453 – दिल्ली जंक्शन-पानीपत
- 64462 – कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन
- 64461 – हजरत निजामुद्दीन-नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र
- 64452 – कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन
- 14545 – दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर
- 14546 – सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन
- 64451 – दिल्ली जंक्शन-पानीपत
- 64472 – पानीपत-नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64912 – जींद-नई दिल्ली
- 64915 – नई दिल्ली-जींद
- 64932 – जींद-दिल्ली जंक्शन
- 64931 – दिल्ली जंक्शन-जींद
- 64531 – दिल्ली जंक्शन-पानीपत
- 64536 – पानीपत-दिल्ली जंक्शन
- 64584 – दिल्ली जंक्शन-टुंडला
- 64583 – टुंडला-दिल्ली जंक्शन
- 64582 – दिल्ली जंक्शन-HRF
- 64581 – हाथरस किला-दिल्ली जंक्शन
- 64533 – दिल्ली जंक्शन-पानीपत
- 64534 – पानीपत-गाजियाबाद
- 64558 – सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन
- 64557 – दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर
- 64560 – सहारनपुर-मेरठ सिटी-दिल्ली जंक्शन
- 64559 – दिल्ली जंक्शन-मेरठ सिटी-सहारनपुर
- 64568 – तिलक ब्रिज-बुलंदशहर
- 64567 – बुलंदशहर-तिलक ब्रिज
- 64409 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64077 – पलवल-नई दिल्ली
- 64095 – नई दिल्ली-शकूरबस्ती
- 64419 – हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद
- 64439 – गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 64406 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
- 64401 – गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 64434 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
- 64904 – गाजियाबाद-मथुरा
- 64903 – मथुरा-गाजियाबाद
- 64443 – गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 64111 – खुर्जा-शकूरबस्ती
- 64012 – शकूरबस्ती-पलवल
- 64013 – पलवल-शकूरबस्ती
- 64102 – दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़
- 64101 – अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन
- 64062 – दिल्ली जंक्शन-पलवल
- 64491 – पलवल-नई दिल्ली
- 64492 – नई दिल्ली-पलवल
- 64055 – पलवल-नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64052 – गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन-पलवल
- 64015 – पलवल-नई दिल्ली-शकूरबस्ती
- 64910 – शकूरबस्ती-नई दिल्ली-मथुरा
- 64905 – मथुरा-नई दिल्ली
- 64078 – नई दिल्ली-पलवल
- 64057 – पलवल-नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64441 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64410 – नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64445 – गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 64412 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
- 64112 – शकूरबस्ती-दनकौर
- 64107 – दनकौर-दिल्ली जंक्शन
- 64053 – पलवल-गाजियाबाद
- 64031 – गाजियाबाद-शकूरबस्ती
- 64016 – शकूरबस्ती-पलवल
- 64019 – पलवल-नई दिल्ली-शकूरबस्ती
- 64908 – शकूरबस्ती-बल्लभगढ़
- 64071 – बल्लभगढ़-शकूरबस्ती
- 64018 – शकूरबस्ती-नई दिल्ली
- 64082 – नई दिल्ली-पलवल
- 64051 – पलवल-गाजियाबाद
- 64437 – गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 64402 – दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद
- 64411 – साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन
- 64408 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
- 64074 – नई दिल्ली-कोसीकलां
- 64073 – कोसीकलां-नई दिल्ली
- 64090 – शामली-दिल्ली जंक्शन
- 64093 – दिल्ली जंक्शन-कासिमपुर खेड़ी
- 64092 – कासिमपुर खेड़ी-दिल्ली जंक्शन
- 64167 – गाजियाबाद-टुंडला
- 64168 – टुंडला-गाजियाबाद
- 64449 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64428 – नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64431 – गाजियाबाद-नई दिल्ली
- 64450 – नई दिल्ली-गाजियाबाद
- 64026 – सहारनपुर-शामली-दिल्ली जंक्शन
- 64029 – दिल्ली जंक्शन-शामली-सहारनपुर
- 64028 – सहारनपुर-शामली-दिल्ली जंक्शन
- 64035 – दिल्ली शाहदरा-शामली
- 64036 – शामली-दिल्ली शाहदरा
- 64021 – दिल्ली जंक्शन-शामली
- 64020 – शामली-दिल्ली जंक्शन
- 64023 – दिल्ली जंक्शन-शामली-सहारनपुर
- 64022 – सहारनपुर-शामली-दिल्ली जंक्शन
- 64025 – दिल्ली जंक्शन-शामली
- 64024 – शामली-दिल्ली जंक्शन
- 64027 – दिल्ली जंक्शन-शामली-सहारनपुर
- 64033 – दिल्ली जंक्शन-शामली
- 64034 – शामली-दिल्ली जंक्शन
- 14030 – मेरठ कैंट-नई दिल्ली-रेवाड़ी-श्रीगंगानगर
- 14029 – श्रीगंगानगर-रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन
- 54417 – दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी
- 54420 – रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन
- 54413 – दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी
- 54414 – रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन
- 54421 – दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी
- 54411 – रेवाड़ी-नई दिल्ली-मेरठ कैंट
- 54075 – बरेली-गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 54085 – दिल्ली जंक्शन-सात्रोद
- 54086 – सात्रोद-दिल्ली जंक्शन
- 54076 – दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद-बरेली
- 54032 – जींद-दिल्ली जंक्शन
- 54035 – दिल्ली जंक्शन-रोहतक-जींद-जाखल
- 54036 – जाखल-जींद-रोहतक-दिल्ली जंक्शन
- 54033 – दिल्ली जंक्शन-नरवाना
- 54034 – जींद-दिल्ली जंक्शन
- 54057 – दिल्ली जंक्शन-शामली
- 54058 – शामली-दिल्ली जंक्शन
- 54031 – दिल्ली जंक्शन-जींद
- 54043 – जींद-हिसार
- 54424 – हिसार-नई दिल्ली
- 54423 – नई दिल्ली-हिसार
- 54307 – मुरादाबाद-दिल्ली जंक्शन
- 54309 – दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी-हिसार
- 54310 – हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन
- 14331 – दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट-कालका
- 14332 – कालका-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन
- 54308 – दिल्ली जंक्शन-मुरादाबाद
- 54024 – जींद-दिल्ली जंक्शन
- 54005 – दिल्ली जंक्शन-भिवानी
- 54016 – भिवानी-रोहतक
- 54025 – रोहतक-पानीपत
- 54026 – पानीपत-रोहतक
- 54009 – रोहतक-पानीपत-जींद
- 14306 – हरिद्वार-शामली-दिल्ली जंक्शन
- 14303 – दिल्ली जंक्शन-मेरठ सिटी-हरिद्वार
- 14304 – हरिद्वार-मेरठ सिटी-दिल्ली जंक्शन
- 54473 – दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर
- 54474 – सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन
- 14305 – दिल्ली जंक्शन-शामली-हरिद्वार
- 14023 – दिल्ली जंक्शन-नरवाना-कुरुक्षेत्र
- 14024 – कुरुक्षेत्र-नरवाना-दिल्ली जंक्शन
- 74011 – दिल्ली जंक्शन-रोहतक
- 74012 – रोहतक-दिल्ली जंक्शन
- 74021 – दिल्ली जंक्शन-शामली-सहारनपुर
- 74024 – सहारनपुर-शामली-दिल्ली जंक्शन
- 74023 – दिल्ली जंक्शन-शामली
- 74022 – शामली-दिल्ली जंक्शन
- 74003 – दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी
- 74002 – रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन
- 74001 – दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी
- 74004 – रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन
- 74032 – फरुखनगर-गढ़ी हरसरू-दिल्ली सराय रोहिल्ला
- 74037 – दिल्ली सराय रोहिल्ला-गढ़ी हरसरू-फरुखनगर
गाजियाबाद से चलने वाली या गाजियाबाद तक सीमित 9 ट्रेनें
- 64152 – दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़ (गाजियाबाद से चलेगी)
- 64110 – नई दिल्ली-अलीगढ़ (गाजियाबाद से चलेगी)
- 64108 – दिल्ली जंक्शन-खुर्जा (गाजियाबाद से चलेगी)
- 64104 – दिल्ली जंक्शन-दनकौर (गाजियाबाद से चलेगी)
- 64106 – दिल्ली जंक्शन-खुर्जा (गाजियाबाद से चलेगी)
- 64151 – अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन (गाजियाबाद तक चलेगी)
- 64105 – अलीगढ़-गाजियाबाद-नई दिल्ली (गाजियाबाद तक चलेगी)
- 64103 – अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन (गाजियाबाद तक चलेगी)
- 64109 – दनकौर-शकूरबस्ती (गाजियाबाद तक चलेगी)