scorecardresearch

Air Travel Gets Expensive: दशहरा-दिवाली और छठ से पहले फ्लाइट से सफर करने वालों को बड़ा झटका, इतना महंगा हुआ किराया, इंडिगो के बाद  Air India, एयर इंडिया एक्सप्रेस और Akasa Air ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

यदि आप दशहरा-दिवाली और छठ महापर्व पर फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. इंडिगो के बाद एअर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने हवाई किराए में फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया है. नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से की जाने वाली बुकिंग पर लागू होंगी.

Advertisement
Air Travel Gets Expensive Air Travel Gets Expensive

दशहरा के बाद दिवाली और फिर छठ महापर्व आने वाला है. ट्रेनों में कई रूट्स में टिकट नहीं मिल रहे हैं. यात्री परेशान हैं. अब पर्व-त्योहार से पहले फ्लाइट से सफर करने वालों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल,  इंडिगो एयरलाइन (IndiGo Airline) के बाद एअर इंडिया ( Air India), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) और अकासा एयर (Akasa Air) ने हवाई किराए में फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाने ऐलान किया है. नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से की जाने वाली बुकिंग पर लागू होंगी. 

सरचार्ज की रकम अलग-अलग 
सरचार्ज की रकम उड़ान के रूट और दूरी के हिसाब से अलग-अलग होगी. कंपनियों ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लिया है. एअर इंडिया के मुताबिक एयरलाइन के कुल परिचालन खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी होती है. एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि  नया फ्यूल सरचार्ज बढ़ी हुई ईंधन लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने में मदद करेगा. इससे एयरलाइंस अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगी.

घरेलू उड़ानों पर कितना लगेगा फ्यूल सरचार्ज 
Air India और Air India Express ने एक तरफ की घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 400 रुपए से 1200 रुपए के बीच तय किया है. यह रकम उड़ान की दूरी के आधार पर होगी. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी सरचार्ज 55 से 215 अमेरिकी डॉलर तक चार्ज लगेगा.अकासा एयर एयरलाइन के घरेलू उड़ानों में यात्रियों को यात्रा की दूरी के हिसाब से 375 रुपए से 1150 रुपए तक एक्स्ट्रा फ्यूल सरचार्ज देना होगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अकासा एयर ने भारत से 6 देशों (कुवैत, कतर, सऊदी अरब, यूएई, थाईलैंड और वियतनाम) की यात्रा पर 2500 रुपए का फ्यूल सरचार्ज तय किया है. इंडिगो घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से 375 रुपए से 1300 रुपए तक फ्यूल चार्ज लगाएगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यह चार्ज रूट के अनुसार 1000 रुपए से 10000 रुपए तक होगा. इस तरह से यात्रियों के जेब पर असर पड़ेगा. आपको मालूम हो कि संशोधित फ्यूल सरचार्ज नई बुकिंग पर लागू होगा यानी 9 अक्टूबर से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को बढ़ा हुआ सरचार्ज देना होगा.

एयर इंडिया में घरेलू उड़ानों पर कितना सरचार्ज

  • दूरी 0-500 किमी: वन-वे फ्यूल सरचार्ज 400 रुपए
  • दूरी 501-1000 किमी: वन-वे फ्यूल सरचार्ज 600 रुपए
  • दूरी 1001-1500 किमी: वन-वे फ्यूल सरचार्ज 850 रुपए
  • दूरी 1501-2000 किमी: वन-वे फ्यूल सरचार्ज 1200 रुपए
  • 2000 किमी से ज्यादा दूरी: वन-वे फ्यूल सरचार्ज 1200 रुपए
  • इस तरह से यात्रियों को एक तरफ की यात्रा के लिए 1200 रुपए तक अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज देना होगा.

एयर इंडिया से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कितना बढ़ा खर्च

  • नॉर्थ अमेरिका: वन-वे सरचार्ज 215 अमेरिकी डॉलर
  • ऑस्ट्रेलिया: वन-वे सरचार्ज 210 अमेरिकी डॉलर
  • यूरोप और यूके: वन-वे सरचार्ज 135 अमेरिकी डॉलर
  • वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्ट: वन-वे सरचार्ज 55 अमेरिकी डॉलर

अकासा की घरेलू उड़ानों पर कितना सरचार्ज

  • 0-500 किमी: 375 रुपए
  • 501-1000 किमी: 600 रुपए
  • 1001-1500 किमी: 900 रुपए
  • 1501 किमी या उससे ज्यादा: 1150 रुपए
  • भारत से कुवैत, कतर, सऊदी अरब, यूएई, थाईलैंड और वियतनाम जाने पर 2500 रुपए का फ्यूल सरचार्ज

ये भी पढ़ें