
Mallikarjuna Jyotirlinga
Mallikarjuna Jyotirlinga
अगर आप इस महीने यानी अक्टूबर 2026 के आखिरी सप्ताह मे कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होने वाला इस हवाई टूर का नाम 'हैदराबाद विद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग' टूर पैकेज रखा गया है. जो चार दिन और पांच रात का होगा. यह खास हवाई टूर पैकेज 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगा.
हैदराबाद के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे यात्री-
इस यात्रा के अंतर्गत यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी, रामोजी फिल्म सिटी, चारमिनार एवं सुरेंद्रपुरी सहित हैदराबाद एवं आसपास के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के पावन दर्शन का अवसर प्राप्त होगा. इसके साथ ही हैदराबाद की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत एवं आधुनिक पर्यटन स्थलों का अनुभव भी यात्रियों को कराया जाएगा.

होटल में रहने और खाने की होगी व्यवस्था-
पैकेज में लखनऊ से हवाई यात्रा, आरामदायक होटलों में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता एवं रात्रि भोजन, स्थानीय वातानुकूलित परिवहन, निर्धारित दर्शनीय स्थलों का भ्रमण तथा अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक एवं यादगार बन सके.
जानिए कितना होगा किराया-
इस टूर पैकेज के के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी 51500 प्रति व्यक्ति, डबल ऑक्यूपेंसी 43500 प्रति व्यक्ति तथा ट्रिपल ऑक्यूपेंसी 42500 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. 5 से 11 वर्ष के बच्चों (बेड सहित) का शुल्क 37900 प्रति बच्चा, 5 से 11 वर्ष के बच्चों (बिना बेड) का शुल्क 36800 प्रति बच्चा तथा 2 से 5 वर्ष के बच्चों (बिना बेड) का शुल्क 22300 प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है.
इस तरह करें बुकिंग-
इस हवाई टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं.