Advertisement

कम भीड़ में शॉपिंग का मिलेगा अलग मजा, घूम आएं दिल्ली के इन हिडन मार्केट्स में, मिलता है सस्ता और यूनिक सामान

राजधानी में कुछ ऐसे हिडन मार्केट्स भी मौजूद हैं, जिनके बारे में अब भी बहुत कम लोग जानते हैं. इन जगहों पर भीड़ कम होती है, लेकिन यहां मिलने वाला सामान बेहद यूनिक होता है. यहां हैंडमेड ज्वेलरी और स्ट्रीट फैशन का अलग अंदाज देखने को मिलता है.

delhi hidden markets
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

दिल्ली का नाम आते ही लोगों के दिमाग में बड़े मॉल, सरोजिनी नगर और जनपथ जैसी मार्केट्स के बारे में सोचते हैं. लेकिन राजधानी में कुछ ऐसे हिडन मार्केट्स भी मौजूद हैं, जिनके बारे में अब भी बहुत कम लोग जानते हैं. इन जगहों पर भीड़ कम होती है, लेकिन यहां मिलने वाला सामान बेहद यूनिक होता है. यहां हैंडमेड ज्वेलरी और स्ट्रीट फैशन का अलग अंदाज देखने को मिलता है. अगर आप दिल्ली को भीड़-भाड़ से हटकर नए तरीके से एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो ये मार्केट्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

भरत नगर मार्केट
नॉर्थ कैंपस के पास स्थित भरत नगर मार्केट काफी फेमस है. यहां छोटे कैफे, थ्रिफ्ट स्टोर्स और स्ट्रीट फैशन की दुकानों में कम बजट में ट्रेंडी कपड़े मिल जाते हैं. खास बात यह है कि यहां सरोजिनी नगर जैसी भारी भीड़ नहीं होती. शाम के समय इस मार्केट का शांत माहौल लोगों को काफी पसंद आता है.

शंकर मार्केट
कनॉट प्लेस के पास मौजूद शंकर मार्केट कई सालों पुरानी मार्केट है. यहां बढ़िया फैब्रिक, कस्टम टेलरिंग और हैंडमेड कपड़ों की दुकानें मौजूद हैं. डिजाइनर ब्लाउज, सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के लिए यह जगह खास मानी जाती है. यहां पुराने दिल्ली वाले अंदाज और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिलता है.

जोर बाग मार्केट
जो लोग शोर-शराबे से दूर आराम से शॉपिंग करना चाहते हैं, उनके लिए जोर बाग मार्केट बेहतरीन जगह है. यहां बुटीक, होम डेकोर स्टोर और आर्ट कैफे मौजूद हैं. दिल्ली की भागदौड़ के बीच यह इलाका सुकून भरा अनुभव देता है.

लाल कुआं मार्केट
चांदनी चौक के पास स्थित लाल कुआं मार्केट इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइटिंग और डेकोरेशन सामान के लिए जानी जाती है. शादी और त्योहारों के दौरान यहां खूब खरीदारी होती है. छोटी गलियों में फैली यह मार्केट पुरानी दिल्ली की असली रौनक दिखाती है. यहां कम कीमत में ऐसा सामान मिल जाता है, जो बड़े मॉल में काफी महंगा मिलता है.

चावड़ी बाजार
अगर आपको हैंडमेड कार्ड, क्राफ्ट आइटम और यूनिक स्टेशनरी पसंद है, तो चावड़ी बाजार का पेपर मार्केट जरूर देखना चाहिए. यहां शादी के कार्ड से लेकर आर्ट पेपर और सजावटी सामान तक सब कुछ आसानी से मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement