Advertisement

Delhi Metro Timing: स्वतंत्रता दिवस पर बदलेगा दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल! सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें, हर 30 मिनट में मिलेगी Train, घर से निकलने से पहले जान लें डिटेल

15th August Delhi Metro Timing: DMRC ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों और आम यात्रियों को बड़ी राहत दी है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं तड़के 4 बजे से ही शुरू हो जाएंगी. शुरुआती घंटों में ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. यहां आप दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल जान सकते हैं.

Delhi Metro
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ी राहत दी है. मेट्रो ट्रेन को 15 अगस्त के दिन समय से पहले चलाने का फैसला किया है. इससे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी.  डीएमआरसी 15 अगस्त को सुबह 4:00 बजे से मेट्रो सेवा शुरू करेगा.  यह सेवा डीएमआरसी नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी. इतना ही नहीं शुरुआती घंटों में ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. इसके बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित मेट्रो सेवाएं संचालित होंगी.

रक्षा मंत्रालय को दिए विशेष क्यूआर टिकट
DMRC ने 15 अगस्त को आयोजित समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों और आमंत्रित लोगों के सुगम यात्रा के लिए रक्षा मंत्रालय को 130000 विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए हैं.  इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रित लोगों को उनकी यात्रा आसान बनाने के लिए तय मेट्रो स्टेशनों पर खास पहले से जारी क्यूआर टिकट दिए जाएंगे. विशेष क्यूआर टिकटों के माध्यम से की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय की ओर से डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति किया जाएगा. डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने यह जानकारी दी.

लाल किले के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन 
यदि आप स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए लाल किले जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि लाल किला से सबसे पास कौन से मेट्रो स्टेशन हैं. लाल किला के पास लाल किला मेट्रो स्टेशन, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन हैं.  इन मेट्रो स्टेशनों से लाल किले तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. आपको मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन सुरक्षा कारणों से कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रह सकते हैं. ऐसे में आवागमन के लिए मेट्रो का उपयोग करना बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

  • लाल किला मेट्रो स्टेशन
  • जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन
  • दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन

डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी

  • DMRC ने स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों से एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी की है. निगम ने लोगों से मेट्रो की एलिवेटेड लाइनों के आसपास पतंग न उड़ाने को कहा है.
  • चेतावनी दी गई थी कि पतंग की डोर हाई-वोल्टेज ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में फंस सकती है और ट्रेन सेवा में रुकावट डाल सकती है या सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है.
  • DMRC ने कहा कि मेट्रो यात्रियों, कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के दौरान बिना रुकावट ट्रेन सेवा बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement