scorecardresearch

IRCTC Air Tour Packages: सितंबर के महीने में करें महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर सहित इन पर्यटक स्थलों का भ्रमण, आईआरसीटीसी लेकर आया यह बेहतरीन हवाई टूर पैकेज

आईआरसीटीसी एक शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. यह पैकेज 4 रात एवं 5 दिन का है. इसमें उज्जैन, ओम्कारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर का भ्रमण कराया जाएगा. यहां आप इस टूर पैकेज के बारे में जान सकते हैं.

Advertisement
IRCTC Flight Package IRCTC Flight Package

यदि आप अगले महीने यानी सितंबर 2026 में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह पैकेज 4 रात एवं 5 दिन का है. इसमें उज्जैन, ओम्कारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज दिनांक 20.09.26 से 24.09.26 तक चलाया जा रहा है. इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से इंदौर जाने एवं इंदौर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. 

इसके साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है. यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर का दर्शन कराया जाएगा. ओंकारेश्वर में ओम्कारेश्वर मंदिर के दर्शन, महेश्वर में अहिल्याबाई किला और महल, अखिलेश्वर मंदिर,सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट के दर्शन, मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल के दर्शन, इंदौर में पितृ पर्वत और गणपति मंदिर खजराना आदि का भी भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया
इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रुपए 48,500/- निर्धारित किया गया है. दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रुपए 42,500/-होगा. यदि तीन लोग एक साथ ठहरते हैं तो पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रुपए 40,300/- होगा. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित रुपए 36,100/- एवं मूल्य रुपए 19,500/- बिना बेड के होगा.

इस तरह करें बुकिंग 
इस हवाई टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आप मोबाइल नंबर 8287930912, 8287930902, 9236391909, 9236391911 पर संपर्क कर सकते हैं.