scorecardresearch

दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन का शानदार मौका, IRCTC चलाएगा 12 दिन की स्पेशल ट्रेन, जानें किराया और पूरा रूट

अगर आप दक्षिण भारत के मंदिर घूमने का प्लान कर रहे है, तो यह खबर आप के लिए काम की हो सकती है. रेलवे के आईआरसीटीसी की तरफ से दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने जा रही है.

Advertisement
 Jaipur bharat darshan train Jaipur bharat darshan train

अगर आप दक्षिण भारत के मंदिर घूमने का प्लान कर रहे है, तो यह खबर आप के लिए काम की हो सकती है. रेलवे के आईआरसीटीसी की तरफ से दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने जा रही है. यह ट्रेन 21 अक्टूबर को सीकर जंक्शन से रवाना होंगी. 12 दिनों की स्पेशल टूर में रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी व मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा.

आईआरसीटीसी जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी ने बताया कि 21 अक्टूबर को यह ट्रेन सीकर जंक्शन से रवाना होकर जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौरगढ़ से सवारियां लेती हुई जाएगी. इस यात्रा की अवधि 12 दिन की है. जिसमे रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा. यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे इकॉनमी वातानुकूलित एवं गैर वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन-कार, बायो- टॉयलेट्स इत्यादि से सुसज्जित होगी. यात्रियों की सुविधाओं एवं बजट के अनुसार यात्रा को तीन श्रेणियों इकॉनमी, स्टैण्डर्ड व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित किया गया है.

इकॉनमी केटेगरी का मूल्य 24,100/- रखा गया है जिसमे नॉन- एसी स्लीपर ट्रेन यात्रा, नॉन- एसी आवास तथा नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी. स्टैण्डर्ड कैटेगरी का मूल्य 37,810 रखा गया है. जिसमें IIIrd एसी इकॉनमी ट्रेन यात्रा, नॉन- एसी आवास तथा नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी. कंफर्म कैटेगरी का मूल्य 50,290 रखा गया है. जिसके अंतर्गत एसी ट्रेन यात्रा के साथ एसी आवास एवं एसी बसों की सुविधा मिलेगी. आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा 21 अक्टूबर को सीकर जंक्शन से रवाना होकर 23 अक्टूबर क़ो रेणीगुंटा स्टेशन स्टेशन पहुंचेगी. रात्रि विश्राम रेणिगुंटा/तिरुपति में ही रहेगा. 24 अक्टूबर क़ो यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे. ट्रेन 25 अक्टूबर क़ो रेणीगुंटा स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी.

26 अक्टूबर को रामेश्वरम पहुंच जाएगी. जहां यात्री रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन एवं रात्रि विश्राम करेंगे. 27 अक्टूबर को रामेश्वरम से मदुरई के लिए रवाना होगी. तथा शाम को मदुरै में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. रात को ट्रेन कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी. 28 अक्टूबर को सुबह ट्रैन कन्याकुमारी पहुंचेगी. जहां दिन में कन्याकुमारी भ्रमण करवाया जाएगा. रात को ट्रेन मरकापुर स्टेशन के लिए रवाना होगी. 30 अक्टूबर को ट्रेन मरकापुर स्टेशन पहुंचेगी. जहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. दर्शन के बाद रात्रि में ही ट्रेन वापसी की यात्रा प्रारम्भ करेगी. जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौरगढ़ होते हुए एक नवम्बर को सीकर जंक्शन में यात्रा समाप्त होगी.

मिलेंगी सभी सुविधाएं
इस यात्रा में सभी यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ, होटल-आवास, खान-पान सुविधा (ब्रेकफास्ट, लंच एंड डिनर), ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी. इंश्योरेंस के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं. आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट में नंबरों पर यात्री पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: