जानें दिल्ली से बिहार जाने के लिए ट्रेन- बस और प्लेन में से क्या है अच्छा विकल्प... टाइम और पैसे दोनों के लिहाज से चुनें यात्रा

दिल्ली से बिहार जाने के लिए ट्रेनों में टिकट की मारामारी साल के 12हों महीने रहती है. लेकिन आब दिल्ली से बिहार को जोड़ने के लिए और भी मार्ग ऑप्शन में हैं, जो समय भी बचाते हैं और पैसे भी.

train flight vs sleeper bus
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

दिल्ली से बिहार जाना सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं है. खासकर तब, जब अचानक निकलने का प्लान बने और टिकट की मारामारी हो. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है, ट्रेन, बस या फ्लाइट... आखिर किसे चुना जाए? हर साधन के अपने फायदे और नुकसान हैं. कोई जेब पर भारी पड़ता है तो कोई समय ज्यादा लेता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपके लिए कौन सा विकल्प ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है.

ट्रेन पर कितना करें भरोसा
दिल्ली से बिहार जाने के लिए सबसे पहले लोगों के दिमाग में ट्रेन का नाम आता है. वजह साफ है, यह लंबे सफर के लिए आरामदायक मानी जाती है. आपको ट्रेवल करने के लिए स्लीपर से लेकर एसी तक कई विकल्प मिल जाते हैं, जिनका किराया आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं.

लेकिन असली चुनौती टिकट को लेकर होती है. त्योहार, छुट्टियों या अचानक यात्रा में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. वहीं ट्रेनों में सफर 16 से 24 घंटे या उससे भी ज्यादा का हो सकता है. ऊपर से अगर ट्रेन लेट हो जाए तो पूरा प्लान बिगड़ सकता है. हालांकि जिन लोगों को जल्दबाजी नहीं होती और आराम से यात्रा करनी होती है, उनके लिए ट्रेन सबसे बढ़िया ऑप्शन है.

फ्लाइट से समय का बचाव हो सकता है
अगर आपको तुरंत कहीं पहुंचना है तो फ्लाइट से अच्छा कुछ भी नहीं है. दिल्ली से बिहार के बड़े शहरों तक आप कुछ घंटों में पहुंच सकते हैं. लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल बजट का आता है. अचानक टिकट लेने पर किराया अकसर 5 हजार रुपए या उससे ज्यादा तक पहुंच जाता है. इसके अलावा फ्लाइट हर शहर तक नहीं जाती. मान लीजिए आपको पटना या दरभंगा उतरना पड़ा, लेकिन मंजिल मुजफ्फरपुर, वैशाली या पूर्णिया जैसे दूसरे शहर हैं, तो वहां तक पहुंचने के लिए अलग से बस, ट्रेन या टैक्सी का खर्च उठाना पड़ता है. यानी समय तो बचता है, लेकिन कुल खर्च और झंझट दोनों बढ़ सकते हैं.

बस बन सकता है आरामदायक ऑप्शन 
पिछले कुछ समय में दिल्ली से बिहार के लिए बसें लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई हैं. खासकर प्राइवेट वोल्वो और स्लीपर बसें अब पहले से बेहतर सुविधाएं देने लगी हैं. दिल्ली से बिहार के कई शहरों तक बसें करीब 15 से 17 घंटे में पहुंचा देती हैं, जो कई बार ट्रेन से कम समय होता है. किराया भी आमतौर पर 1200 से 1500 रुपये के आसपास पड़ जाता है. वहीं अगर आप 2 से 3 दिन पहले टिकट बुक कर लें, तो किराया 100 से 200 रुपये तक कम भी मिल सकता है. यूपी में बने तेज एक्सप्रेसवे के कारण समय भी बहुत बच जाता है. केवल दिल्ली से गोरखपुर का सफर आप 12 घंटे में तय कर लेते हैं. 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED