Advertisement

DIY fog prevention: सर्दियों में शीशे पर जम जाता है फॉग? आज ही अपना लें ये सबसे सस्ते देसी जुगाड़, ड्राइविंग होगी आसान

सर्दियों में सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि कार और घर की खिड़कियों पर फॉग जमना भी आम समस्या बन जाती है. कोहरे में विंडस्क्रीन पर नमी और धुंध जल्दी जम जाती है, जिससे सामने का विजन धुंधला हो जाता है.

Car windshield fog
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST
  • शेविंग क्रीम से साफ होगा शीशा
  • आलू से भी साफ होगा शीशा

जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं अब मैदानी राज्यों तक पहुंच चुकी हैं. इस वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-सुबह और रात के समय घने कोहरे की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइविंग के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

सर्दियों में सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि कार और घर की खिड़कियों पर फॉग जमना भी आम समस्या बन जाती है. फॉग की वजह से ड्राइविंग मुश्किल हो जाती है. आजकल कई गाड़ियों में डीफॉगर होता है लेकिन कई गाड़ियां ऐसी भी हैं जिनमें ये सुविधा नहीं है. ऐसे में आप ये घरेलू उपाय अपनाकर ये बड़ी परेशानी को मिनटों में दूर कर सकते हैं.

शीशे पर जमने वाला फॉग चुटकियों में हो जाएगा गायब

1. एंटी-फॉग का इस्तेमाल करें: ऑटो स्टोर्स या ऑनलाइन मिलने वाले एंटी-फॉग स्प्रे का इस्तेमाल आप फॉग हटाने के लिए कर सकते हैं. यह एक परत बनाकर फॉग बनने से रोकता है.

2. शेविंग क्रीम: कार की खिड़की के अंदर हल्की परत लगाकर साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे खिड़कियां कई हफ्तों तक फॉग-फ्री रहती हैं.

3. खुद का एंटी-फॉग सोल्यूशन: थोड़े से पानी में सिरका मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें. ड्राइविंग से पहले खिड़कियों पर छिड़क दें. इससे कार की विंडो पर फॉग नहीं जमेगा.

4. खिड़कियां थोड़ी खोलें: अगर फॉग लगातार बन रही है, तो खिड़कियों को थोड़ा खोलकर हवा कार के अंदर आने दें. यह तापमान के अंतर को कम करता है. 

5. एंटी-फॉग फिल्म: खिड़कियों के अंदर एंटी-फॉग फिल्म लगाने से लंबे समय तक फॉग नहीं बनता.

6. आलू से साफ होगा शीशा: कच्चे आलू को बीच से काटकर खिड़की या कार के शीशे पर रगड़ें. आलू का स्टार्च एक पतली परत बनाकर गंदगी हटाता है और कोहरा व पानी जमने से रोकता है. इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें. यह तरीका कार की खिड़कियों के लिए बेहद कारगर है.

7. तुरंत AC को ऑन कर दें: जैसे ही कार के शीशे पर धुंध दिखे, तुरंत AC को ऑन कर दें और तापमान को सबसे कम स्तर पर सेट करें. फैन की स्पीड हाई रखें और एयरफ्लो को सीधे विंडशील्ड की ओर सेट करें. ठंडी हवा कार के अंदर और बाहर के तापमान को बैलेंस कर देती है, जिससे 20-30 सेकंड में पूरा शीशा एकदम साफ हो जाता है.

सर्दियों में यह आसान उपाय ड्राइविंग और घर के अंदर की विजिबिलिटी दोनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement