एक समय था जब ट्रिप का मतलब सिर्फ मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर जाकर फोटो खिंचवाना माना जाता था. लेकिन अब लोगों की सोच बदल रही है. अब लोग भीड़भाड़ वाली जगहों से बच रहे हैं. वह अब ऐसे डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, जहां सुकून, कल्चर और लोकल लाइफस्टाइल को करीब से जान सकें.
अब इंडियन टूरिस्ट विदेशों की बजाय अपने ही देश के कम पॉपुलर लेकिन बेहद खूबसूरत स्पॉट्स को पहले चुन रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इन स्पॉट्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आप इन जगह विजिट कर सकते हैं.
असम का शांत शहर जोरहाट तेजी से टूरिस्ट्स की पसंद बनता जा रहा है. यह सिर्फ चाय बागानों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कल्चर के लिए भी जाना जाता है. यहां से कुछ दूरी पर स्थित माजुली द्वीप और वैष्णव मठ टूरिस्ट्स को असम के ट्रेडिशन से रूबरू कराते हैं. हरियाली से घिरे इको-लॉज और बुटीक स्टे यहां के एक्सपीरियंस को और खास बना देते हैं.
वाराणसी सदियों से स्पिरीचुएलिटी का सेंटर रहा है, लेकिन अब यह यूथ के बीच भी फेमस हो रहा है. गंगा घाटों की शांति, संकरी गलियों का इतिहास, लोकल संगीत, योग सेशन और ट्रेडिशनल फूड इस शहर को एक अलग पहचान देते हैं. यहां की ट्रिप सिर्फ दर्शन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि एक खास कल्चर का भी अनुभव करवाती है.
दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीपों में शामिल माजुली अपनी सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है. मिट्टी के घर, यहां का जीवन, कला और शांत वातावरण इसे उन लोगों के लिए खास बनाते हैं जो नेचर और लोकल कल्चर को करीब से जानना चाहते हैं.
अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली अपनी धुंध भरी पहाड़ियों, हरे-भरे खेतों और यहां के अनोखे लाइफस्टाइल के लिए पॉपुलर है. वहीं बिहार का चंपारण हिस्ट्री लवर्स को अट्रैक्ट करता है. 2026 में ये दोनों जगहें उन लोगों के लिए खास साबित हो सकती हैं जो ट
ट्रिप में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कुछ खास सीखने की चाह रखते हैं.