यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे एक तरफ जहां त्योहारी सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है, वहीं दूसरी तरफ का गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का भी हर साल परिचालन करता है. इसी कड़ी में इस साल भी गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे अलग-अलग रेल रूट पर समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है.
हम आपको कुछ समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट देने जा रहे हैं ताकि आपको गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से आवागमन करने के लिए कंफर्म टिकट मिलने में आसानी हो. इन ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला रेलवे द्वारा लिया गया है, ताकि लोगों को सुविधाजनक तरीके से कंफर्म सीटे मिल जाए और वह अपनी यात्रा को पूरी कर सकें.
ट्रेनों की लिस्ट, स्टॉपेज और टाइमिंग
1. 05101/05102 गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 07 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा नई दिल्ली से 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 29 फेरों के लिए किया जाएगा.
2. 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 07 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को गोरखपुर से 16.00 बजे प्रस्थान कर आनन्द नगर से 17.02 बजे, सिद्धार्थनगर से 17.30 बजे, बढ़नी से 18.02 बजे, तुलसीपुर से 18.50 बजे, बलरामपुर से 19.37 बजे, गोंडा से 20.30 बजे, सीतापुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन शाहजहांपुर से 01.27 बजे, बरेली से 02.50 बजे, मुरादाबाद से 04.30 बजे तथा गाजियाबाद से 06.50 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.30 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में, 05102 नई दिल्ली-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को नई दिल्ली से 09.45 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 10.32 बजे, मुरादाबाद से 13.00 बजे, बरेली से 14.47 बजे, शाहजहांपुर से 16.10 बजे, सीतापुर से 17.50 बजे, गोंडा से 21.10 बजे, बलरामपुर से 21.42 बजे, तुलसीपुर से 22.10 बजे, बढ़नी से 22.37 बजे, सिद्धार्थनगर से 23.17 बजे तथा आनन्द नगर से 23.57 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 01.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 12 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.
3. ट्रेन नंबर 05033/05034 गोमतीनगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गोमतीनगर से 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 07 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 15 फेरों के लिए किया जाएगा. 05033 गोमतीनगर-बान्द्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 14.33 बजे, ऐशबाग से 15.25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 17.45 बजे, इटावा से 20.55 बजे, टूण्डला से 22.44 बजे, दूसरे दिन ईदगाह आगरा से 00.36 बजे, बयाना से 02.02 बजे, कोटा से 04.00 बजे, रतलाम से 09.10 बजे, बडोदरा से 13.30 बजे, सूरत से 15.52 बजे, बलसाड से 16.47 बजे, वापी से 17.08 बजे, बोरीवली से 18.44 छूटकर बांद्रा टर्मिनस 20.00 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में, 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष 07 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से 23.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.36 बजे पहुंचेगी.
दूसरे दिन वापी से 01.52 बजे, वलसाड से 02.24 बजे, सूरत से 03.35 बजे, वडोदरा से 05.25 बजे, रतलाम से 09.55 बजे, कोटा से 14.40 बजे, बयाना से 18.20 बजे, ईदगाह आगरा से 20.34 बजे, टूण्डला से 22.37 बजे, तीसरे दिन इटावा से 00.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.35 बजे, ऐशबाग से 05.25 बजे तथा बादशाहनगर से 06.57 बजे छूटकर गोमतीनगर 07.45 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.
4. ट्रेन नंबर 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन मऊ से 04 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को तथा वलसाड से 05 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 15 फेरों के लिए किया जाएगा. 05017 मऊ-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 04 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से 03.45 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 04.32 बजे, सलेमपुर से 04.57 बजे, भटनी से 05.20 बजे, देवरिया सदर से 05.45 बजे, गोरखपुर से 07.35 बजे, बस्ती से 08.40 बजे, गोंडा से 10.00 बजे, बाराबंकी से 11.27 बजे, बादशाहनगर से 12.02 बजे, ऐशबाग से 12.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.10 बजे, टूण्डला से 18.20 बजे, ईदगाह आगरा से 19.20 बजे, बयाना से 21.35 बजे, गंगापुर सिटी से 22.35 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.00 बजे पहुंचेगी.
रामगंज मंडी से 01.55 बजे, भवानी मंडी से 02.18 बजे, नागदा से 04.30 बजे, रतलाम से 05.25 बजे, वडोदरा से 09.18 बजे तथा सूरत से 11.10 पर छूटकर बलसाड 12.35 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में, 05018 वलसाड-मऊ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को वलसाड से 15.10 बजे प्रस्थान कर सूरत से 16.15 बजे, वड़ोदरा से 18.45 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, नागदा से 22.50 बजे, दूसरे दिन भवानी मंडी से 01.05 बजे, रामगंज मंडी से 01.30 बजे, कोटा से 02.40 बजे, गंगापुर सिटी से 04.40 बजे, बयाना से 06.45 बजे, ईदगाह आगरा से 08.45 बजे, टूण्डला से 10.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.50 बजे, ऐशबाग से 16.25 बजे, बादशाहनगर से 16.57 बजे, बाराबंकी से 17.32 बजे, गोण्डा से 19.10 बजे, बस्ती से 20.30 बजे, गोरखपुर से 21.50 बजे, देवरिया सदर से 22.45 बजे, भटनी से 23.10 बजे, सलेमपुर से 23.32 बजे तथा बेलथरा रोड से 23.57 बजे छूटकर तीसरे दिन मऊ 00.45 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में के एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे.