रेलवे मुसाफिरों के लिए से बड़ी मुसीबत सफर के दौरान आती है. ज्यादातर समय ऐसा होता है कि आप स्टेशन पर पहुंचते हैं, लेकिन ट्रेन टाइम से नहीं होती है. ट्रेन लेट होने की वजह से आपको स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है. आप घंटों ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहते हैं. लेकिन आपको स्टेशन पर बैठने या लेटने की जरूरत नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काफी कम खर्च में रेलवे आपके लिए रूम मुहैया कराता है? सिर्फ 20 रुपए में आपको होटल जैसा कमरा मिल सकता है. इसके लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना है और रिटायरिंग रूम की बुकिंग करनी है.
रिटायरिंग रूम क्या है?
भारतीय रेलवे मुसाफिरों को स्टेशन पर कम कीमत पर रुकने या आराम करने के लिए होटल जैसा कमरा मुहैया कराता है. अगर आपकी ट्रेन लेट है या आपको अगली ट्रेन का इंतजार करना है तो आपको बाहर होटल खोजने की जरूरत नहीं है. आप रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं. इस रूम के लिए रेलवे काफी कम पैसा लेता है.
कैसे बुक करें रिटायरिंग रूम?
स्टेशन पर रिटायरिंग रूम बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC वेबसाइट पर जाना होगा. आपको इंटरनेट पर https://www.rr.irctc.co.in/home सर्च करना है. इसके बाद आपको PNR नंबर डालने का ऑप्शन मिलेगा. आप अपना PNR नंबर डाल दीजिए. इसके बाद आप जिस स्टेशन पर होंगे, वहां के सारे रिटायरिंग रूम की डिटेल जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद आप रिटायरिंग रूम बुक करते हैं और रूम में आराम कर सकते हैं.
कितना लगता है किराया?
आईआरसीटीसी की तरफ पीएनआर नंबर के आधार पर रिटायरिंग रूम दिया जाता है. ये सिंगल बेडरूम, डबल बेडरूम और डॉरमेट्री के रूप में उपलब्ध होते हैं. इसमें एसी और नॉन-एसी दोनों ऑप्शन हैं. आप इसे कम से कम 12 घंटे और अधिकतम 48 घंटे के लिए बुक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: