scorecardresearch

Indian Railway: अगर आपने तत्काल टिकट लिया है और पहली ट्रेन लेट होने से दूसरी ट्रेन छूट जाती है तो क्या IRCTC पैसा वापस करेगा? ये जानना जरूरी है

अगर आपने एक सफर को पूरा करने के लिए 2 ट्रेनों का टिकट बुक किया है और पहली ट्रेन लेट होने की वजह से दूसरी ट्रेन छूट जाती है तो IRCTC दूसरी ट्रेन के टिकट का पूरा पैसा वापस लौटाएगा. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें हैं. चलिए आपको उन शर्तों के बारे में बताते हैं.

Indian Railway Indian Railway

देश में अगर एक कोने से दूसरे कोने या एक शहर से दूसरे शहर जाना है तो ट्रेन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए कनेक्टिंग ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है. इसका मतलब है कि सफर का कुछ हिस्सा एक ट्रेन से पूरा करते है, जबकि बाकी हिस्सा दूसरी ट्रेने से पूरा करते हैं. ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि पहली ट्रेन लेट हो जाती है, जिसकी वजह से दूसरी ट्रेन छूट जाती है. ऐसे में हम मायूस हो जाते हैं. हम सोचने लगते हैं कि दूसरी ट्रेन में रिजर्वेशन का पैसा बर्बाद हो गया.

पहले ट्रेन लेट होने पर छूटती है दूसरी ट्रेन तो मिलेगा पैसा-
अगर आपने कनेक्टिंग ट्रेन लिया है और आपकी पहली ट्रेन लेट हो जाती है. जिसकी वजह से दूसरी ट्रेन छूट जाती है तो IRCTC दूसरी ट्रेन के टिकट का पैसा वापस करता है. कुछ शर्तों के साथ पूरा पैसा वापस मिल सकता है. लेकिन इसके लिए कुछ नियम हैं. चलिए आपको उन नियमों के बारे में बताते हैं.

टिकट बुक करते समय रखें इस ऑप्शन का ध्यान-
अगर आपको कनेक्टिंग ट्रेन लेना है तो टिकट बुकिंग के समय कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा. सबसे पहले टिकट बुकिंग के समय आपको कनेक्टिंग जर्नी बुकिंग का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अगर आपके सफर में 2 ट्रेन शामिल है तो आपको इस ऑप्शन को चुनना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो पैसा वापस नहीं मिलेगा. दूसरी ट्रेन का टिकट बुक करते समय आपको पहली ट्रेन के टिकट का PNR नंबर देना होगा. अगर आपने ये प्रोसेस फॉलो किया है और पहली ट्रेन लेट हो जाती है, जिसकी वजह से दूसरी ट्रेन छूट जाती है तो रेलवे आपका पैसा वापस करेगा.

3 घंटे में भरना होगा TDR-
अगर आपकी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है तो आपको तत्काल आपको रिफंड का आवेदन करना होगा. पहली ट्रेन के पहुंचने के 3 घंटे के भीतर आपको रिफंड के लिए आवेदन करना होगा. इसको TDR भरना कहा जाता है. इसके बाद आपका पैसा वापस मिल जाएगा.

अगर तत्काल टिकट लिया हो तो क्या होगा?
अगर आप कनेक्टिंग जर्नी करना चाहता हैं और आपने तत्काल टिकट बुक कर लिया तो सावधान हो जाए. ऐसी हालत में अगर आपकी पहली ट्रेन लेट हो जाती है और दूसरी ट्रेन छूट जाती है तो आपको टिकट का पैसा वापस नहीं मिलेगा. इस नियम का फायदा उठाने के लिए आपको जनरल में रिजर्वेशन का टिकट बुक करना होगा. 

ये भी पढ़ें: