Advertisement

Mau Kolkata Special Train: 22 जुलाई से चलेगी मऊ-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस, बिहार के सीवान, छपरा, हाजीपुर और बरौनी होकर तय करेगी सफर

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मऊ और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल और झाझा के रास्ते चलेगी.

Special Train
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन किया जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से चलेगी, जबकि 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से मऊ के लिए रवाना होगी.

टाइम टेबल यहां देखें
गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद यह बेलथरा रोड (14:12 बजे), सलेमपुर (14:45 बजे), भटनी (15:02 बजे), भाटपार रानी (15:17 बजे), मैरवा (15:35 बजे), सीवान (16:00 बजे), एकमा (16:22 बजे), छपरा (17:10 बजे), दिघवारा (17:45 बजे), सोनपुर (18:50 बजे), हाजीपुर (19:05 बजे), शाहपुर पटोरी (19:47 बजे), बरौनी (21:20 बजे), किऊल जंक्शन (22:42 बजे) और जमुई (23:05 बजे) पहुंचेगी.

दूसरे दिन ट्रेन झाझा (00:50 बजे), जसीडीह (01:28 बजे), मधुपुर (01:54 बजे), चित्तरंजन (02:37 बजे), आसनसोल (03:45 बजे), दुर्गापुर (04:17 बजे), बर्द्धमान (05:38 बजे), बैण्डेल (06:30 बजे) और नैहाटी (07:30 बजे) से होकर 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वापसी में ऐसा रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह नैहाटी (14:10 बजे), बैण्डेल (14:36 बजे), बर्द्धमान (15:38 बजे), दुर्गापुर (16:38 बजे), आसनसोल (17:13 बजे), चित्तरंजन (17:38 बजे), मधुपुर (18:17 बजे), जसीडीह (18:44 बजे), झाझा (20:50 बजे), जमुई (21:17 बजे) और किऊल जंक्शन (21:52 बजे) पहुंचेगी.

दूसरे दिन ट्रेन बरौनी (00:15 बजे), शाहपुर पटोरी (01:00 बजे), हाजीपुर (01:55 बजे), सोनपुर (02:07 बजे), दिघवारा (02:32 बजे), छपरा (04:10 बजे), एकमा (04:47 बजे), सीवान (05:20 बजे), मैरवा (05:47 बजे), भाटपार रानी (06:07 बजे), भटनी (06:30 बजे), सलेमपुर (06:52 बजे) और बेलथरा रोड (07:27 बजे) से होकर 08:40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी.

ट्रेन में होंगे कुल 19 कोच
इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी (SLRD) के 2 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोच, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 5 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) का 1 कोच और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC-2) का 1 कोच होगा. इस तरह ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement