Advertisement

दुधवा नेशनल पार्क घूमने वाले पर्यटकों के लिए गुड न्यूज़, रेलवे चलाने जा रहा टूरिस्ट एसी चेयर कार ट्रेन, जाने सबकुछ

उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क घूमने के लिए रेलवे रेलवे एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार ट्रेन चला रहा है. यह ट्रेन हफ्ते में 2 दिन चलेगी. यह ट्रेन मैलानी-बिछिया-मैलानी रेलखण्ड पर चलाई जाएगी.

Indian Railways
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

अगर आप प्रकृति और वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश में स्थित दुधवा नेशनल पार्क घूमने के लिए रेलवे द्वारा एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार की ट्रेन चलाई जा रही है. जो मैलानी से बिछिया के बीच सप्ताह मे 2 दिन चलाई जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल द्वारा इस विशेष टूरिस्ट ट्रेन के संचालन से पर्यटकों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र के वन्यजीव एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का अवसर मिलेगा.

पर्यटकों के लिए चलाई जा रही ये ट्रेन-
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा पर्यटकों को दुधवा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से मैलानी-बिछिया-मैलानी रेलखण्ड के मध्य एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में 60 सीटों की क्षमता का 01 टूरिस्ट एसी चेयर कार लगाया गया है. मैलानी-बिछिया-मैलानी का किराया ₹270/- है. इसकी टिकट PRS काउंटर एवं IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जा सकता है.

क्या है ट्रेन का शेड्यूल?
गाड़ी सं. 52260 (मैलानी-बिछिया) सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को मैलानी जंक्शन से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान करेगी. ट्रेन भीराखेरी, पलिया कलां, दुदवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड (हाल्ट) तथा मंझरा पुरब स्टेशनों पर रुकते हुए बिछिया स्टेशन 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी.

इसी प्रकार वापसी यात्रा में गाड़ी सं. 52259 (बिछिया-मैलानी) सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को बिछिया स्टेशन से 11 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर मंझरा पुरब, खैरतिया बांध रोड (हाल्ट), तिकुनिया, बेलरायां, दुदवा, पलिया कलां तथा भीराखेरी स्टेशनों पर रुकते हुए मैलानी जंक्शन 6 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement