Advertisement

दुर्गा पूजा और छठ पूजा में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, इन स्पेशल ट्रेनों में करें ट्राई

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा में घर लौटने वाले मुसाफिरों को देखते हुए रेलवे कई रूटों पर कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इन ट्रेनों में ट्राई करके कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं. चलिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, रूट और स्टॉपेज के बारे में बताते हैं.

Indian Railways
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा में अगर आपको ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के मध्य नजर भारतीय रेलवे इस बार भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है. अगर आपको रेगुलर ट्रेन से कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो आप इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए ट्राई कर सकते हैं. हम आपको इन स्पेशल ट्रेनों की सूची दे रहे हैं ताकि आपको रिजर्वेशन कराने में आसानी रहे. 

नई गाड़ियों का हो रहा परिचलान- CPRO
इन ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉक्टर शिवम शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है. ताकि त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों को सफल करने में सहूलियत मिल सके.

ट्रेनों की डिटेल, रुट और स्टॉपेज-

  • गाड़ी सं. 04096/04095 आनंद विहार ट.-पाटलिपुत्र - आनंद विहार ट.आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 1 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस अवधि में यह ट्रेन कुल 60 फेरे लगाएगी. सफर के दौरान यह ट्रेन गाजियाबाद चिपियाना बुजुर्ग कानपुर सेंट्रल प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन गाजीपुर सिटी फेफना बलिया सहतवार बकुलहा और छपरा जंक्शन पर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
  • गाड़ी सं. 05033/05034 गोमतीनगर-वलसाड-गोमतीनगर- गाड़ी सं. 05033/05034 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गोमतीनगर 05.10.26 से 23.11.26 वलसाड से गोमती नगर के बीच 08 फेरे लगाएगी. अपने सफ़र में यह ट्रेन बादशाह नगर, ऐशबाग, मानक नगर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह, बयाना कोटा, नागदा, रतलाम,बड़ोदरा,गोधरा, सूरत और नवसारी स्टेशनों पर रुकते हुए वलसाड पहुंचेगी.
  • गाड़ी सं. 05037/05038 बढ़नी-बांद्रा ट.-बढ़नी अनारक्षित विशेष- बढ़नी से- गुरुवार और बांद्रा से शनिवार को खुलने वाली यह ट्रेन 08.10.26 से 26.11.26 तक 08 फेरे के लिए चलाई जाएगी. यात्रा के दौरान यह ट्रेन तुलसीपुर बलरामपुर गोंडा बाराबंकी ऐशबाग कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह,बयाना, कोटा, नागदा,रतलाम, गोधरा बड़ोदरा सूरत वलसाड, वापी और बोरीवली रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
  • 04813/04814 भगत की कोठी -दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन- भगत की कोठी से बुधवार और दानापुर से गुरुवार को चलने वाली यह ट्रेन 07.10.26 से 25.11.26 तक 8 फेरे लगाएगी. भगत की कोठी से खुलने के बाद यह ट्रेन जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नवा सिटी, फुलेरा, जयपुर,बांदीकुई, भरतपुर,ईदगाह, टूंडला, इटावा गोविंदपुरी फतेहपुर, सूबेदारगंज,मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आर होते हुए दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी सं. 04823/04824 जोधपुर-मऊ -जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन- जोधपुर से रविवार और मऊ से मंगलवार को चलने वाली यह ट्रेन दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक 09 फेरे लगाएगी. जोधपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन पीपर रोड,गोटन मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, नवा सिटी फुलेरा,जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महुआ रोड, खेड़ली,नदबई, भरतपुर, मथुरा, कासगंज फर्रुखाबाद,कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, खुरासन रोड, आजमगढ़, मोहम्दाबाद रुकते हुए मऊ पहुंचेगी.
  • गाड़ी सं. 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक ट.-सुल्तानपुर आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस-यह ट्रेन सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 21.10.26 से 11.11.26तक चार फेरो के लिए चलाई जाएगी. यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार को सुल्तानपुर से खुलेगी जबकि गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलेगी. सफर के दौरान यह ट्रेन सुल्तानपुर से खुलने के बाद लखनऊ,कानपुर सेंट्रल,उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना,रानी कमलापति, इटारसी,खंडवा, भुसावल, नासिक रोड,इगतपुरी, कल्याण ठाणे स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
  • गाड़ी सं. 04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक ट.-वाराणसी आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस-यह ट्रेन वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच22.10.26 से 12.11.26 तक 04 फेरों के लिए चलाई जाएगी. वाराणसी से ट्रेन गुरुवार को खुलेगी.जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुक्रवार को वाराणसी के लिए वापस चलेगी. वाराणसी जंक्शन से खुलने के बाद यह ट्रेन जौनपुर सिटी सुल्तानपुर लखनऊ,कानपुर सेंट्रल,उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना,रानी कमलापति, इटारसी,खंडवा, भुसावल, नासिक रोड,इगतपुरी, कल्याण ठाणे स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
  • गाड़ी सं. 04002/04001 हज़रत निजामुद्दीन-दादर-हज़रत निजामुद्दीन आरक्षित सुपरफास्ट त्योहार विशेष एक्सप्रेस- हजरत निजामुद्दीन से दादर के बीच चलने वाली है ट्रेन 13.10.26 से 24.11.26 तक 07 फेरों के लिए चलाई जाएगी. हजरत निजामुद्दीन से दादर के बीच यह ट्रेन पलवल कोसीकला मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा,रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए दादर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement