पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, 11 और 12 जुलाई को रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेनें

पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. इस परीक्षा के लिए रेलवे 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. ये ट्रेनें 11 जुलाई और 12 जुलाई को चलाई जाएंगी.

railway news
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज है. उनकी सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया. जिसकी वजह से परीक्षा देने वाले समय पर अपने गंतव्य स्थान पर भीड़ भाड़ वाले ट्रेनों से बचते हुए पहुंच सकतें है. 

पुलिस भर्ती के लि स्पेशल ट्रेनें-
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल 11 जुलाई और 12 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन पटना-छपरा, पटना-भभुआ रोड, बक्सर-पटना,बख्तियारपुर-राजगीर,राजगीर-बख्तियारपुर,किउल-गया,नवादा-गया,नवादा-झाझा,बक्सर-दानापुर, पटना-बक्सर,गया-किउल और झाझा पटना के बीच चलेगी.

ट्रेनों के बारे में जानिए-
11 जुलाई को परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानिए.

गाड़ी सं. 03201 पटना-छपरा परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल पटना से 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे छपरा पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल पटना से   23.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलायी जाएगी.

12 जुलाई को चलने वाली स्पेशल ट्रेनें-
पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 12 जुलाई को भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. चलिए उनके बारे में जानते हैं.

गाड़ी सं. 03203 बक्सर-पटना परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल बक्सर से 06.30 बजे खुलकर 09.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा एवं दानापुर के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03204 बख्तियारपुर-राजगीर परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल बख्तियारपुर से 07.15 बजे खुलकर 09.15 बजे राजगीर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03205 राजगीर-बख्तियारपुर परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल राजगीर से 13.30 बजे खुलकर 16.45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03206 किउल-गया परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल किउल से 13.30 बजे खुलकर 17.30 बजे गया पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, वारसलीगंज,  नवादा, तिलैया, वजीरगंज चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03207 नवादा-गया परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल नवादा से 13.45 बजे खुलकर 17.45 बजे गया पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया तिलैया, वजीरगंज चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03208 नवादा-झाझा परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल नवादा से 13.30 बजे खुलकर 17.45 बजे झाझा पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया वरसलीगंज, शेखपुरा, किउल, जमुई के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03209 बक्सर-दानापुर परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल बक्सर से 13.30 बजे खुलकर 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03210 पटना-बक्सर परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल पटना से 17.00 बजे खुलकर 20.00 बजे बक्सर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया एवं डुमरांव के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03211 गया-किउल परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल गया से 17.45 बजे खुलकर 21.45 बजे किउल पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03212 झाझा-पटना परीक्षा स्पेशल-

यह परीक्षा स्पेशल झाझा से 18.00 बजे खुलकर 22.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना सिटी के रास्ते चलायी जाएगी.

रेलवे ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं और किसी प्रकार का रेल संपत्ति को नुकसान नही पहुंचाए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED