Advertisement

यूपी-बिहार के मुसाफिरों के लिए गुड न्यूज, दानापुर-बेंगलरु स्पेशल ट्रेन हुई नियमित सुपरफास्ट

रेलवे ने दानापुर और बेंगलुरु के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को संचालन नियमित करने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या 03251/03252 का नंबर बदल जाएगा. एक सितंबर से ट्रेन का नया नंबर 22365/22366 हो जाएगा.

Indian Railways
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

भारतीय रेलवे एक तरफ जहां यात्री सुविधाओं के मद्देनजर अलग-अलग रेल रूट पर नई ट्रेनों का परिचालन कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ स्पेशल ट्रेनों को नियमित कैटेगरी में भी बदलाव कर रहा है. बेंगलुरु जाने वाले यूपी-बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे ने दानपुर से बेंगलुरु के बीच चलने वाली दानापुर बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का फैसला किया है. फिलहाल इस ट्रेन का नंबर 03251/03252 है. लेकिन नियमित संचालन होने के बाद इसका ट्रेन नंबर भी बदल जाएगा. एक सितंबर से नया ट्रेन नंबर 22365/22366 हो जाएगा. 

दानापुर बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन-
पूर्व मध्य रेल की सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और एसएमभीटी, बेंगलूरु के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03251/03252 दानापुर-एसएमभीटी-दानापुर स्पेशल का गाड़ी सं. 22365/22366 दानापुर-एसएमभीटी-दानापुर एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. इसका नियमित परिचालन पटना से 01 सितम्बर, 2026 से तथा एसएमभीटी, बेंगलूरु से 03 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन किया जायेगा. इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 10, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 तथा द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच होंगे.

यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज-
गाड़ी सं. 22365 दानापुर-एसएमभीटी, बेंगलूरु एक्सप्रेस 01 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन दानापुर से 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.16 बजे आरा, 16.13 बजे बक्सर, 17.53 बजे डीडीयू, 20.25 बजे प्रयागराज छिवकी, दूसरे दिन 03.25 बजे जबलपुर, 07.20 बजे इटारसी, 12.05 बजे नागपुर, 23.35 बजे विजयवाड़ा, तीसरे दिन 07.55 बजे पेरम्बूर (चेन्नई), 09.50 बजे काटपाडी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरु पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 22366 एसएमभीटी,बेंगलूरु-दानापुर एक्सप्रेस 03 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन एसएमभीटी, बेंगलूरु से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन, 03.50 बजे काटपाडी, 05.55 बजे पेराम्बूर (चेन्नई), 14.55 बजे विजयवाड़ा, तीसरे दिन 01.00 बजे नागपुर, 05.50 बजे इटारसी, 09.00 बजे जबलपुर, 17.30 बजे प्रयागराज छिवकी, 20.58 बजे डीडीयू, 22.10 बजे बक्सर, 23.01 बजे आरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए देर रात्रि 00.15 बजे दानापुर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement