scorecardresearch

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर मिला ठहराव

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव और आसपास रहने वाले रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के पहल पर दरभंगा से नई दिल्ली को जाने वाली बिहार संपर्क सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आज बुधवार से कर्पूरीग्राम स्टेशन पर शुरू हो गया है.

Advertisement
KarpooriGram KarpooriGram

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव और आसपास रहने वाले रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के पहल पर दरभंगा से नई दिल्ली को जाने वाली बिहार संपर्क सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आज बुधवार से कर्पूरीग्राम स्टेशन पर शुरू हो गया है. एक कार्यक्रम आयोजित कर कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद शाम्भवी, विधायक अश्वमेध देवी और एमएलसी ने रवाना किया.

बता दे कि भारत रत्न मिलने के बाद जननायक कर्पूरी ग्राम स्टेशन का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जायजा लिया था. उसके बाद से ही कर्पूरीग्राम स्टेशन का कायाकल्प होना शुरू हुआ था. इस बीच केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने रेल मंत्री से 12565/66 का ठहराव की मांग रखें थे. इसी आलोक में 19 अगस्त से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव 2 मिनट के लिए कर्पूरीग्राम स्टेशन पर स्वीकृत हो गया. इस अवसर पर ट्रेन के रुकने के बाद हरी झंडी दिखाकर मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और डीआरएम ने ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया.

टाइम टेबल यहां देखें
गाड़ी सं. 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव

रेलवे ने केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के पहल पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और नई दिल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी सं.

12565/12566 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया.

गाड़ी सं. 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 19.08.2026 से 09:41 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रुकते हुए और 09:43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

इसी तरह गाड़ी सं. 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 20.08.2026 से 07:33 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रुकते हुए और 07:35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

ये भी पढ़ें: