ट्रेन में खाने-पीने की चीजों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक वेंडर चलती ट्रेन में दरवाजे के पास फर्श पर बैठा है और अपने पैर को कथित तौर पर बेचने के लिए रखे समोसे के ऊपर रखा हुआ है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. यूजर्स ने रेलवे पर सवाल उठाए तो रेलवे की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई. रेलवे ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा संबंधित ट्रेन में कोई ऐसा स्टाफ नहीं तैनात था.
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो चलती ट्रेन में एक वेंडर का है. वीडियो में वेंडर ट्रेन में गेट के पास बैठा हुआ और फोन पर बात कर रहा है. इस दौरान वेंडर अपने चप्पल साइड में खोला हुआ है और पैर को समोसे वाले बर्तन के ऊपर रखा हुआ है. उस शख्स को कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि इन समोसों को वो मुसाफिरों को बेचेगा.
रेलवे पर उठ रहे सवाल-
जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स ने इसे मुसाफिरों की सेहत के साथ खिलवाड़ बताया. कई यूजर्स ने ट्रेन में मिलने वाली खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर सवाल उठाए. कई यूजर्स का कहना है कि रेलवे में इस तरह से वेंडर को रखना मुसाफिरों के भरोसे के साथ खिलवाड़ है. यूजर्स ने इस वेंडर पर कार्रवाई की मांग की.
वायरल वीडियो पर रेलवे की सफाई-
जब वीडियो वायरल हुआ और यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा तो रेलवे भी हरकत में आया. रेलवे की तरफ से भी इसपर सफाई आई. रेलवे ने इस वायरल वीडियो की जांच कराई. इसके बाद आधिकारिक बयान जारी किया. रेलवे के मुताबिक इस मामले की जांच की गई. लेकिन शुरुआती जांच में संबंधित ट्रेन में ऐसा कोई भी स्टाफ तैनात नहीं पाया गया. रेलवे ने कहा कि मामले की जांच की गई है. शुरुआती जांच में ट्रेन संख्या 12809-10 में 20 मई 2026 से 22 मई 2026 के बीच ऐसा कोई स्टाफ तैनात नहीं था.
रेलवे के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि ये अनधिकृत फेरीवाला हो सकता है, जो ट्रेन में सामान बेच रहा था. हालांकि रेलवे ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रेलवे ने स्टाफ को सतर्क किया है कि अगर ट्रेन में कोई अनधिकृत फेरीवाले की जानकारी मिलती है तो फौरन इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी जाए.
(पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: