scorecardresearch

मंडी का छुपा स्वर्ग... रोपवे, नेचर पार्क और माता बगलामुखी धाम का अद्भुत धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में कई ऐसी जगहें हैं जो अभी भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं, लेकिन धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं. ऐसी ही एक खास जगह Mandi district मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित है.

mandi Tourist Destination mandi Tourist Destination

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में कई ऐसी जगहें हैं जो अभी भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं, लेकिन धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं. ऐसी ही एक खास जगह Mandi district मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित है. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के पास कैंची मोड़ से यहां रोपवे की सुविधा मिलती है, जो सीधे माता बगलामुखी मंदिर तक पहुंचाता है. यह स्थान धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर का बेहतरीन मिश्रण है.

रोपवे और माता बगलामुखी मंदिर
इस पर्यटन स्थल की सबसे खास बात इसका रोपवे है, जिसकी आधारशिला वर्ष 2022 में रखी गई थी और 3 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था. करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 800 मीटर लंबा रोपवे यात्रियों को सीधे माता बगलामुखी मंदिर तक पहुंचाता है. यह परियोजना नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित है. रोपवे के जरिए यात्रा के दौरान यात्रियों को Pandoh Dam और आसपास की घाटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है. मंदिर के पास खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां चाय, कॉफी, स्नैक्स और फास्ट फूड का आनंद लिया जा सकता है. माता बगलामुखी मंदिर दस महाविद्याओं में से एक है और इसे शत्रु नाश और मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष माना जाता है.

नेचर पार्क और पर्यावरणीय आकर्षण
माता बगलामुखी मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर नीचे एक सुंदर नेचर पार्क विकसित किया गया है, जो Nachan Forest Division के अंतर्गत आता है. यह पार्क पंडोह डैम के पास स्थित एक बेहतरीन इको टूरिज्म डेस्टिनेशन है. यहां बने आकर्षक हट्स पर्यटकों को ठहरने की सुविधा देते हैं. सुबह और शाम यहां ठंडी हवाएं और शांत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है.

कैसे पहुंचे इस पर्यटन स्थल तक
यह स्थान चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे यहां पहुंचना बेहद आसान है. दिल्ली से आने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह चंडीगढ़ से लगभग 180 किलोमीटर दूर है. मनाली की ओर से आने पर कुल्लू से यह लगभग 55 किलोमीटर दूर पड़ता है.

हवाई मार्ग से आने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा Bhuntar Airport है. यहां दिल्ली, देहरादून, जयपुर और अमृतसर से उड़ानें उपलब्ध हैं. रेल मार्ग से आने के लिए Jogindernagar सबसे नजदीकी स्टेशन है, जहां से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 70 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है.

रिपोर्टर: घरम वीर

ये भी पढ़ें: