Amarnath Yatra IRCTC Tour Package: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) एक विशेष अमरनाथ यात्रा टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है. इस टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और गाइड जैसी सुविधाएं शामिल हैं. यहां आप इस टूप पैकेज के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.
इस तरह से इस टूर पैकेज के जरिए श्रद्धालुओं को यात्रा की योजना बनाने, होटल बुकिंग और अन्य व्यवस्थाओं की चिंता नहीं करनी होगी. यदि आप बिना किसी झंझट के बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है, जो 28 अगस्त 2026 तक चलेगी. हर साल लाखों श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा करते हैं.
5 रात और 6 दिन का है यह टूर पैकेज
आईआरसीटीसी के इस विशेष टूर पैकेज की शुरुआत 17 जुलाई 2026 से चेन्नई से हो रही है. यह एक फ्लाइट आधारित टूर पैकेज है. यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. ऐसे श्रद्धालु जो पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं या बिना किसी झंझट के यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए आईआरसीटीसी का यह विशेष टूर पैकेज काफी उपयोगी माना जा रहा है. यात्रा के दौरान आरामदायक व्यवस्था के साथ श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे.
टूर पैकेज में क्या-क्या है शामिल
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में हवाई यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था और गाइड/एस्कॉर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इस टूर का पैकेज कोड SMA71 है. इच्छुक यात्री अपनी पसंद के मुताबिक 17 जुलाई या 24 जुलाई 2026 की यात्रा तिथि चुन सकते हैं. यदि आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं तो समय रहते बुकिंग कर लें. बुकिंग से पहले पैकेज में शामिल सेवाओं, नियमों, कैंसिलेशन नियम और अन्य शर्तों के बारे में ध्यानपूर्वक पढ़ें उसके बाद ही टूर पैकेज को बुक करें.
कितना देना होगा किराया
1. अकेले यात्रा करने पर किराया 45800 रुपए देना होगा.
2. दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40300 रुपए देना होगा.
3. तीन लोगों के समूह में यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 39000 रुपए देना होगा.
अमरनाथ यात्रा से पहले जरूर करें ये काम
अमरनाथ यात्रा से पहले आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जैसी आवश्यकताओं तैयार रखें. आधिकारिक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें. स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें. यात्रा के दौरान पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखें.