Advertisement

IRCTC Tour Package: श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज! सिर्फ इतने रुपए में करें 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, खाना-पीना सबकुछ फ्री

IRCTC श्रद्धालुओं के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इसमें 7 ज्योतिर्लिंगों और कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. साथ ही इस पैकेज के साथ खाना-पीना भी फ्री है. इस टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 28 मई 2026 से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी. 

IRCTC Tour Package
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

यदि आप भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से सात पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो आपका यह सपना साकार होने वाला है. दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने श्रद्धालुओं के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज के तहत श्रद्धालु सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे.

IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी एक प्रेस रिलीज में दी है. आईआरसीटीसी का कहना है कि वह भारत में विरासत और तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन मई 2026 में सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए शुरू करेगी. यह यात्रा देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. यहां आप इस टूर पैकेज से जुड़ी और जानकारी ले सकते हैं. 

इस तारीख से शुरू होगी यात्रा
IRCTC का यह सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराने वाला टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का होगा. यात्रा की शुरुआत 28 मई 2026 से सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में एसी और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध है. इस ट्रेन के जरिए कुल 750 लोगों को यात्रा कराई जाएगी. इस टूर पैकेज के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए टिकट बुकिंग करनी होगी. टिकट बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ पर आधारित है. आप IRCTC की वेबसाइट https://www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.

कितना देना होगा ट्रेन का किराया
1. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग है.
2. सेकेंड एसी के लिए किराया 48500 रुपए प्रति व्यक्ति हैं.
3. थर्ड एसी के लिए किराया 36560 रुपए प्रति व्यक्ति है. 
4. स्लीपर क्लास के लिए किराया 23505 रुपए प्रति व्यक्ति है. 

इस टूर पैकेज में और क्या-क्या 
इस टूर पैकेज की कीमत में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के एसी और स्लीपर क्लास में यात्रा. एसी बजट होटलों और नॉन एसी बजट होटलों में रहने की व्यवस्था. शाकाहारी भोजन की व्यवस्था. एसी और नॉन एसी वाहनों में सभी ट्रांसफर और दर्शनीय स्थल की सैर. इसका अलावा यात्रा दुर्घटना बीमा और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं आदि शामिल हैं. इस तरह से इस टूर पैकेज के तहत रहने और खाने के लिए अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है.

इन 7 ज्योतिर्लिंग के कर सकेंगे दर्शन
इस टूर पैकेज में जिन सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे, उनमें उज्जैन-महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, वेरावल-सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, नासिक-त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, पुणे-भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, द्वारका-नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, भीतद्वारका और द्वारकाधीश मंदिर और छत्रपति संभाजीनगर-घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर शामिल हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement