IRCTC Majestic Sri Lanka Tour Package: यदि अगले महीने यानी नवंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में कहीं विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. दरअसल, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC), लखनऊ कार्यालय की ओर से एक आकर्षक अंतरराष्ट्रीय टूर "मैजेस्टिक श्रीलंका" का संचालन किया जा रहा है. यह विशेष टूर 20 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा. इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को नेगोंबो, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो की 6 रातें/7 दिन विदेशी यात्रा कराई जाएगी.
जानिए टूर की विशेषताएं
इस टूर में यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा, तीन सितारा होटल में ठहराव, भारतीय भोजन (5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच, 5 डिनर), ट्रैवल इंश्योरेंस, गाइड सुविधा सहित कई प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे मुनावरी मंदिर, कैंडी स्थानीय भ्रमण, मसाला उद्यान, रामबोडा जलप्रपात, हनुमान मंदिर, चाय बागान, गायत्री पीठम, सीता अम्मन मंदिर, हक्गला वनस्पति उद्यान (अशोक वाटिका), दिवुरुम्पोला मंदिर, ग्रेगरी झील, पिन्नावाला हाथी अनाथालय, अंजनेय हनुमान मंदिर, केल विभीषण मंदिर एवं कोलंबो शहर का स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा.
जानिए कितना होगा किराया
इस इंटरनेशनल हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 98700 रुपए, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 83600 रुपए, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 82900 रुपए, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 68100 रुपए बेड सहित और 61200 रुपए बिना बेड के होगा.
इस तरह करें बुकिंग
इस अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है. इसके साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9236367954/8287930911 पर संपर्क कर सकते हैं.