दुर्गा पूजा और छठ 2026 में चलेगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
दुर्गा पूजा और छठ 2026 में चलेगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
Indian Railways Special Trains for Durga Puja, Diwali and Chhath त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने 11 जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों के परिचालन से देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर पहुंचने में मदद करेगी.
इन पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में हुब्बल्लि, बेंगलुरु, नागपुर, उधना, अमृतसर, दिल्ली, गोरखपुर एवं टाटा जैसे प्रमुख शहरों तथा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
गाड़ी संख्या 07315/07316 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल - हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल-पुणे के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13.10.2026 से 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को हुब्बल्लि से 16.45 बजे खुलकर बुधवार को 04.45 बजे पुणे सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 08.30 बजे डीडीयू, 09.40 बजे बक्सर, 10.33 बजे आरा, 11.23 बजे दानापुर, 12.00 बजे पाटलिपुत्र और 13.00 बजे हाजीपुर रुकते हुए 14.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल 16.10.2026 से 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 08.40 बजे खुलकर 09.55 बजे हाजीपुर, 10.50 बजे पाटलिपुत्र, 11.18 बजे दानापुर, 11.50 बजे आरा, 12.56 बजे बक्सर और 16.00 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 19.40 बजे पुणे एवं रविवार को 07.30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 06581/06582 यशवंतपुर-सहरसा-यशवंतपुर (बेंगलुरु) स्पेशल - मानसी-खगड़िया-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-नागपुर के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 06581 यशवंतपुर (बेंगलुरु)-सहरसा स्पेशल 11.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को यशवंतपुर से 07.00 बजे खुलकर अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 07.50 बजे डीडीयू, 09.18 बजे बक्सर, 10.18 बजे आरा, 11.13 बजे दानापुर, 11.30 बजे पाटलिपुत्र, 12.25 बजे सोनपुर, 12.37 बजे हाजीपुर, 14.20 बजे मुजफ्फरपुर, 15.40 बजे समस्तीपुर, 16.40 बजे हसनपुर रोड, 17.20 बजे सलौना, 18.30 बजे खगड़िया, 18.48 बजे मानसी और 19.19 बजे सिमरी बख्तियारपुर रुकते हुए 20.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 06582 सहरसा-यशवंतपुर (बेंगलुरु) स्पेशल 14.10.2026 से 02.12.2026 तक प्रत्येक बुधवार को सहरसा से 05.55 बजे खुलकर 06.15 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 06.53 बजे मानसी, 07.05 बजे खगड़िया, 07.32 बजे सलौना, 07.48 बजे हसनपुर रोड, 09.45 बजे समस्तीपुर, 11.20 बजे मुजफ्फरपुर, 12.10 बजे हाजीपुर, 12.25 बजे सोनपुर, 13.10 बजे पाटलिपुत्र, 13.35 बजे दानापुर, 14.13 बजे आरा, 15.01 बजे बक्सर और 17.00 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 16.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल - हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-कानपुर-भोपाल-इटारसी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल 21.10.2026 से 11.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से 10.40 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 20.28 बजे सोनपुर, 20.40 बजे हाजीपुर और 22.25 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01208 समस्तीपुर-गोरखपुर स्पेशल 23.10.2026 से 13.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 04.15 बजे मुजफ्फरपुर, 05.10 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 03.20 बजे भोपाल और 11.30 बजे नागपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04640/04639 छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर-छेहरटा (अमृतसर) स्पेशल - सगौली-बेतिया-नरकटियागंज-गोरखपुर-मुरादाबाद-लुधियाना-अमृतसर के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04640 छेहरटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19.10.2026 से 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को छेहरटा से 08.35 बजे खुलकर 09.00 बजे अमृतसर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.38 बजे बगहा, 09.25 बजे नरकटियागंज, 10.08 बजे बेतिया और 10.38 बजे सगौली रुकते हुए 13.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04639 मुजफ्फरपुर-छेहरटा स्पेशल 20.10.2026 से 01.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मुजफ्फरपुर से 16.00 बजे खुलकर 18.03 बजे सगौली, 18.28 बजे बेतिया, 19.50 बजे नरकटियागंज और 20.47 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 21.00 बजे अमृतसर तथा 21.30 बजे छेहरटा पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04652/04651 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर स्पेशल - दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा-बलिया-लखनऊ-दिल्ली-लुधियाना के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 16.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं बुधवार को अमृतसर से 10.55 बजे खुलकर 17.40 बजे दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.45 बजे मुजफ्फरपुर, 16.10 बजे समस्तीपुर और 17.30 बजे दरभंगा रुकते हुए 20.00 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 18.10.2026 से 01.12.2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को जयनगर से 04.15 बजे खुलकर 04.40 बजे मधुबनी, 05.25 बजे दरभंगा, 07.00 बजे समस्तीपुर, 08.20 बजे मुजफ्फरपुर और अगले दिन 07.00 बजे दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 15.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी स्पेशल - गुवाहाटी-कामाख्या-कटिहार-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05633 नारंगी-गोरखपुर स्पेशल 16.10.2026 से 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को नारंगी से 20.00 बजे खुलकर 20.20 बजे गुवाहाटी, 20.45 बजे कामाख्या, अगले दिन 09.00 बजे कटिहार, 11.30 बजे खगड़िया, 12.40 बजे बरौनी और 15.00 बजे हाजीपुर रुकते हुए 21.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05634 गोरखपुर-नारंगी स्पेशल 18.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से 01.10 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 06.55 बजे हाजीपुर, 09.05 बजे बरौनी, 14.15 बजे कटिहार, अगले दिन 01.10 बजे कामाख्या, 01.30 बजे गुवाहाटी और 03.00 बजे नारंगी पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा स्पेशल - बोकारो-गोमो-कोडरमा-तिलैया-राजगीर-बिहारशरीफ-पटना के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल 13.10.2026 से 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को टाटा से 20.30 बजे खुलकर बुधवार को 02.18 बजे कोडरमा, 04.50 बजे राजगीर, 05.30 बजे बिहारशरीफ और 07.10 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए 09.15 बजे बक्सर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 14.10.2026 से 25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार को बक्सर से 11.55 बजे खुलकर 13.40 बजे पटना जंक्शन, 15.40 बजे बिहारशरीफ, 16.08 बजे राजगीर, 19.18 बजे कोडरमा, 21.35 बजे बोकारो और 22.33 बजे मुरी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 00.35 बजे टाटा पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04062/04061 आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल - किउल-नवादा-गया-डीडीयू-सूबेदारगंज-गोविंदपुरी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल 10.10.2026 से 25.11.2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे डीडीयू, 06.30 बजे गया, 07.52 बजे नवादा और 10.15 बजे किउल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 13.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल 11.10.2026 से 26.11.2026 तक प्रतिदिन 16.30 बजे खुलकर 19.05 बजे किउल, 20.23 बजे नवादा और अगले दिन 02.10 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 20.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04312/04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल - मुरादाबाद-वाराणसी-डीडीयू-गया-धनबाद के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16.10.2026 से 20.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को योगनगरी ऋषिकेश से 22.20 बजे खुलकर शनिवार को 17.40 बजे डीडीयू, 20.50 बजे गया, 22.13 बजे कोडरमा और 23.25 बजे नेसुब गोमो रुकते हुए रविवार को 00.30 बजे धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 08.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 18.10.2026 से 22.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को 13.55 बजे खुलकर 20.45 बजे धनबाद, 23.38 बजे कोडरमा, सोमवार को 00.25 बजे गया, 01.35 बजे सासाराम और 03.40 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 23.30 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09073/09074 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल - दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-बीना-उज्जैन के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 09073 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 18.10.2026 और 25.10.2026 (रविवार) को उधना से 09.50 बजे खुलकर सोमवार को 17.00 बजे डीडीयू, 20.55 बजे दानापुर, 21.25 बजे पाटलिपुत्र, 22.15 बजे सोनपुर, 22.30 बजे हाजीपुर और 23.40 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए मंगलवार को 01.30 बजे समस्तीपुर, 02.35 बजे दरभंगा और 04.30 बजे मधुबनी रुकते हुए 05.30 बजे जयनगर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09074 जयनगर-उधना स्पेशल 20.10.2026 और 27.10.2026 (मंगलवार) को जयनगर से 09.00 बजे खुलकर 09.40 बजे मधुबनी, 11.55 बजे दरभंगा, 14.28 बजे समस्तीपुर, 16.10 बजे मुजफ्फरपुर, 18.25 बजे हाजीपुर, 19.40 बजे सोनपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र और 20.55 बजे दानापुर रुकते हुए बुधवार को 00.10 बजे डीडीयू, 21.45 बजे उज्जैन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 07.30 बजे उधना पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09071/09072 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल - दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-बीना-उज्जैन के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 09071 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 18.10.2026 और 25.10.2026 (रविवार) को उधना से 15.45 बजे खुलकर सोमवार को 21.40 बजे डीडीयू, मंगलवार को 00.15 बजे दानापुर, 00.40 बजे पाटलिपुत्र, 01.23 बजे सोनपुर, 01.35 बजे हाजीपुर, 04.30 बजे मुजफ्फरपुर, 05.25 बजे समस्तीपुर, 07.10 बजे दरभंगा और 08.30 बजे मधुबनी रुकते हुए 11.30 बजे जयनगर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09072 जयनगर-उधना स्पेशल 20.10.2026 और 27.10.2026 (मंगलवार) को जयनगर से 13.30 बजे खुलकर 13.55 बजे मधुबनी, 15.00 बजे दरभंगा, 16.35 बजे समस्तीपुर, 18.40 बजे मुजफ्फरपुर, 19.43 बजे हाजीपुर, 20.05 बजे सोनपुर, 22.00 बजे पाटलिपुत्र और 22.25 बजे दानापुर रुकते हुए बुधवार को 02.10 बजे डीडीयू, 23.15 बजे उज्जैन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 08.30 बजे उधना पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें