scorecardresearch

नोएडा में यहां लगते हैं शानदार दशहरा मेले, रावण दहन से लेकर झूले और चटपटे खाने तक मिलेगा सब कुछ

Dussehra melas to attend in Noida: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी दशहरा मेलों की अलग ही रौनक देखने को मिलती है. यहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं. अगर आप भी दशहरा मेले में घूमने, स्वादिष्ट खाना खाने और रावण दहन देखने का प्लान बना रहे हैं, तो नोएडा की ये जगहें जा सकते हैं.

Advertisement
Dussehra melas to attend in Noida Dussehra melas to attend in Noida

दशहरा का त्योहार आते ही देशभर में उत्सव का माहौल बनने लगता है. कहीं रामलीला का मंचन होता है, तो कहीं रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाता है. दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी दशहरा मेलों की अलग ही रौनक देखने को मिलती है. यहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं. रंग-बिरंगी रोशनी, खाने-पीने के स्टॉल, बच्चों के लिए झूले और रामलीला का मंचन इन मेलों को खास बनाते हैं. अगर आप भी दशहरा मेले में घूमने, स्वादिष्ट खाना खाने और रावण दहन देखने का प्लान बना रहे हैं, तो नोएडा की ये जगहें जा सकते हैं.

नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 21A
नोएडा स्टेडियम के पास स्थित रामलीला मैदान शहर के प्रमुख दशहरा आयोजनों में शामिल है. यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं. मेले में रामायण की कहानी पर आधारित रामलीला का मंचन किया जाता है. कलाकारों की वेशभूषा और शानदार मंच सजावट लोगों को आकर्षित करती है. इसके अलावा यहां खाने-पीने के स्टॉल, बच्चों के लिए झूले और हस्तशिल्प की दुकानें भी मेले की रौनक बढ़ाती हैं.

रामलीला मैदान, सेक्टर 62
सेक्टर 62 का दशहरा मेला भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां रामलीला के दौरान शानदार लाइटिंग और साउंड इफेक्ट्स के साथ रामायण की कहानी दिखाई जाती है. सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक संगीत और डांस इस आयोजन को और खास बनाते हैं. रावण दहन के समय आसमान में आतिशबाजी और रोशनी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. नोएडा के साथ गाजियाबाद के लोग भी यहां मेले का आनंद लेते हैं.

रामलीला मैदान, सेक्टर 46
अगर आप परिवार के साथ किसी मेले में घूमना चाहते हैं, तो सेक्टर 46 का रामलीला मेला अच्छा विकल्प है. मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, गेम्स, झूले और मिठाइयों के स्टॉल मिलते हैं. यहां का माहौल बड़े आयोजनों की तुलना में ज्यादा घरेलू और सुकून भरा लगता है.

ग्रेटर नोएडा एक्सपो ग्राउंड
ग्रेटर नोएडा एक्सपो ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है. यहां विशाल रावण के पुतले, कई मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खाने-पीने के ढेरों स्टॉल आकर्षण का केंद्र बनते हैं. चाट से लेकर मुगलई व्यंजनों तक, खाने के शौकीनों के लिए यहां कई विकल्प मिलते हैं. परिवार के साथ झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के बाद रावण दहन देखना इस मेले को यादगार बना सकता है.

ये भी पढ़ें: