scorecardresearch

Indian Railways: छठ में दिल्ली से पटना जाने वालों के लिए गुड न्यूज! त्योहारों पर दौड़ेगी वंदे भारत, यूपी के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी

वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से दिल्ली से पटना के बीच सफर करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा और बक्सर स्टेशनों पर रुकेगी.

Advertisement
Vande Bharat Vande Bharat
हाइलाइट्स
  • दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत

  • जानें कब और कितने बजे मिलेगी ट्रेन

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और भारतीय रेलवे इस त्यौहारी सीजन मे ट्रेनों में होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों के चलने की घोषणा कर रहा है. इसी बीच भारतीय रेलवे की तरफ से रेल यात्रियों के लिए एक और गुड न्यूज है. रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

इस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से दिल्ली से पटना के बीच सफर करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा और बक्सर स्टेशनों पर रुकेगी. हम आपको इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल टाइमिंग और स्टॉपेज की जानकारी दे रहे हैं ताकि आपको सफर करने में आसानी हो.

भीड़ में भी यात्रियों को मिलेगी कंफर्म टिकिट
नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत पूजा स्पेशल ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना और नई दिल्ली के बीच 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा.इस फेस्टिवल स्पेशल में वंदे भारत के 16 कोच होंगे.

यहां देखें पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल-
गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 16 एवं 18 अक्टूबर, 2026 को तथा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को परिचालित किया जाएगा. दिल्ली से यह स्पेशल 08.35 बजे खुलकर 10.21 बजे अलीगढ़, 13.30 बजे कानपुर सेंट्रल, 15.45 बजे प्रयागराज, 18.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 19.26 बजे बक्सर एवं 20.10 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 21.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी.


वापसी में, गाड़ी सं. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 17 एवं 19 अक्टूबर, 2026 को तथा 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं रविवार को परिचालित किया जाएगा. पटना से यह स्पेशल 10.00 बजे खुलकर, 10.38 बजे आरा, 11.25 बजे बक्सर, 13.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 15.35 बजे प्रयागराज, 17.50 बजे कानपुर सेंट्रल एवं 20.53 बजे अलीगढ़ रुकते हुए उसी दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.