Train
Train
नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी के दरबार में भी हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 10 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर देने का फैसला किया है. ताकि ट्रेनों से चलकर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु सीधे विंध्याचल पहुंच सके. हम आपको उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जो नवरात्रि के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा विंध्याचल में लगने वाले नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 11.10.2026 से 26.10.2026 तक 10 जोड़ी ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है.
नवरात्रि के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी यह ट्रेनें :
गाड़ी सं. 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 22.30 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 22.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 16.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12296 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस 00.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 00.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12295 एसएमभीबी, बेंगलूरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस 01.40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 01.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस 10.़40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 10.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 18.00 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 18.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी
गाड़ी सं. 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12801 पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 18.15 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 18.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 12802 आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 07.56 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 07.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 08.58 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 09.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली बह्मपु़त्र मेल 17.48 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 17.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
ये भी पढ़ें: