New Vande Bharat Express Train
New Vande Bharat Express Train
दुर्गा पूजा और छठ के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. त्योहार पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन से दिल्ली से बिहार लौटने वाले यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी. पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों से त्योहार के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा. पूजा के दौरान बिहार जाने और वहां से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में रेलवे की ओर से चलाई जा रही यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए उपयोगी होगी.
इस दिन चलेगी दिल्ली से ट्रेन
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में वंदे भारत के 16 कोच होंगे. ट्रेन दोनों दिशाओं में निर्धारित तारीखों पर चलेगी. यात्रियों को सफर की योजना बनाने के लिए ट्रेन के परिचालन के दिन और समय का ध्यान रखना होगा. गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 16 और 18 अक्टूबर 2026 को चलेगी. इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसका परिचालन होगा.
यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी. रास्ते में अलीगढ़ में सुबह 10:21 बजे, कानपुर सेंट्रल में दोपहर 1:30 बजे, प्रयागराज में दोपहर 3:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शाम 6 बजे, बक्सर में शाम 7:26 बजे और आरा में रात 8:10 बजे रुकेगी. इसके बाद उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
पटना से दिल्ली लौटने का समय
वापसी में गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 17 और 19 अक्टूबर 2026 को चलेगी. इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को इसका परिचालन किया जाएगा.
पटना से ट्रेन सुबह 10 बजे खुलेगी. यह आरा में सुबह 10:38 बजे, बक्सर में सुबह 11:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोपहर 1:10 बजे, प्रयागराज में दोपहर 3:35 बजे, कानपुर सेंट्रल में शाम 5:50 बजे और अलीगढ़ में रात 8:53 बजे रुकेगी. इसके बाद उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
(नोट- यात्रा से पहले यात्रियों को अपनी तारीख के अनुसार ट्रेन के परिचालन और समय की जानकारी जरूर चैक कर लें, ताकि यात्रा में कोई असुविधा न हो.)
ये भी पढ़ें