अगर आप गर्मियों में कहीं ठंडी और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. आईआरसीटीसी लखनऊ से दक्षिण भारत की हसीन वादियों की सैर कराने के लिए खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए पर्यटक ऊटी, मैसूर, कुर्ग और कोयंबटूर जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकेंगे.
7 रात और 8 दिन का होगा टूर
आईआरसीटीसी का यह टूर मैजेस्टिक साउथर्न-मैसूर से कोयंबटूर नाम से संचालित होगा. यह पैकेज 25 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें कुल 7 रात और 8 दिन का भ्रमण शामिल है. यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी, जहां से पर्यटकों को फ्लाइट के जरिए बैंगलोर ले जाया जाएगा और वापसी कोयंबटूर से लखनऊ फ्लाइट से कराई जाएगी.
3 स्टार होटल में ठहरने और खाने की व्यवस्था
इस पैकेज में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था 3 स्टार होटलों में की गई है. साथ ही खाने-पीने की सुविधा भी पैकेज में शामिल है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
इन जगहों का कराया जाएगा भ्रमण
यात्रा के दौरान पर्यटकों को कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.
बैंगलोर से मैसूर जाते समय श्रीरंगापटना मंदिर
मैसूर में मैसूर पैलेस, वृंदावन गार्डन और चामुंडी मंदिर
कुर्ग में स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर, भगमंडला मंदिर, अब्बे फॉल्स और ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर
ऊटी में बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, रोज गार्डन, चाय संग्रहालय और डोड्डाबेट्टा चोटी
कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा
इसके अलावा कुर्ग से ऊटी जाते समय देवदार के जंगलों का भी आनंद मिलेगा.
किराया: 51,500 से 71,000 रुपए तक
इस हवाई टूर पैकेज का किराया अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय किया गया है.
सिंगल ऑक्यूपेंसी: 71,000 प्रति व्यक्ति
डबल ऑक्यूपेंसी: 54,500 प्रति व्यक्ति
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: 51,500 प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए (बेड सहित): 43,200
बिना बेड: 38,900
ऐसे करें बुकिंग
इस टूर की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से या आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए 8287930912, 9236391909 और 8287930902 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.