Advertisement

फ्लाइट से करें महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर के दर्शन, IRCTC सस्ते में लेकर आया हवाई टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

IRCTC के मुताबिक, एक व्यक्ति के लिए पैकेज की कीमत 48,500 रुपए है. दो लोगों के एक साथ ठहरने पर भी प्रति व्यक्ति किराया 48,500 रुपए रहेगा, जबकि तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 40,300 रुपए देने होंगे.

Mahakaleshwar
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST
  • IRCTC का खास हवाई पैकेज
  • फ्लाइट से करें महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर के दर्शन

अगर आप सितंबर के आखिरी सप्ताह में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे की पर्यटन इकाई IRCTC लखनऊ से एक खास हवाई टूर पैकेज लेकर आ रही है. इस पैकेज के तहत यात्रियों को दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी. 4 रात और 5 दिन के इस टूर में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर घूमने का मौका मिलेगा.

20 से 24 सितंबर तक चलेगा टूर
IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 02 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर नाम से यह टूर पैकेज संचालित किया जा रहा है. यात्रा 20 सितंबर 2026 से शुरू होकर 24 सितंबर 2026 तक चलेगी. यात्रियों के लिए लखनऊ से इंदौर और वापसी की यात्रा फ्लाइट से होगी. ठहरने के लिए 3 स्टार होटल की व्यवस्था की गई है. पैकेज में खाने-पीने की सुविधा भी शामिल है.

महाकालेश्वर से लेकर हरसिद्धि मंदिर तक दर्शन
टूर के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे. धार्मिक स्थलों के साथ यात्रियों को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती देखने का भी मौका मिलेगा.

महेश्वर और मांडू में ऐतिहासिक धरोहरों की सैर
महेश्वर में अहिल्याबाई किला और महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट घुमाया जाएगा. वहीं मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल प्रमुख आकर्षण होंगे. इंदौर में पितृ पर्वत और खजराना गणपति मंदिर का भ्रमण भी पैकेज में शामिल है.

जानिए कितना है पैकेज का किराया
IRCTC के मुताबिक, एक व्यक्ति के लिए पैकेज की कीमत 48,500 रुपए है. दो लोगों के एक साथ ठहरने पर भी प्रति व्यक्ति किराया 48,500 रुपए रहेगा, जबकि तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 40,300 रुपए देने होंगे. माता-पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज की कीमत 36,100 रुपए और बिना बेड के 19,500 रुपए रखी गई है.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग
IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं. इसके अलावा IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement