scorecardresearch

Train Ticket Booking: दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने में नहीं होगी परेशानी, रेलवे ने शुरू की 15 स्पेशल ट्रेनें, तुरंत टिकट करें बुक, कंफर्म मिलेगी सीट!

Railway Reservation: दिवाली और छठ महापर्व पर यूपी-बिहार घर जाने की योजना बने रहे रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. IRCTC ने 6 सितंबर 2026 से एडवांस टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. इंडियन रेलवे ने 15  स्पेशल ट्रेनों को चलाने का भी ऐलान किया है. यहां आप जान सकते हैं स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची.

Advertisement
Diwali Train Ticket Booking Diwali Train Ticket Booking

Diwali Train Ticket Booking: दिवाली और छठ महापर्व आने वाला है. 8 नवंबर को दिवाली है और 13 नवंबर 2026 से छठ महापर्व शुरू होगा. दूर-देश में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग इन पर्वों पर अपने घर जाते हैं. दिवाली और छठ महापर्व पर यूपी-बिहार घर जाने की योजना बने रहे रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 6 सितंबर 2026 से एडवांस टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने 15 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का भी ऐलान किया है. यहां आप जान सकते हैं स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) की पूरी सूची.
   
...तो इतने दिन पहले टिकट कर सकते हैं बुक
आपको मालूम हो कि इंडियन रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) नियमों के मुताबिक यात्री अपनी यात्रा की तारीख से ठीक 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं. इस बार दीपावली 8 नवंबर को है, ऐसे में 60 दिन के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड नियम के तहत 6 सितंबर को सुबह 8 बजे से IRCTC पर टिकट बुकिंग खुल गई है. पर्व-त्योहार के दिनों में उत्तर और पूर्व भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और टिकट के लिए मारामारी को देखते हुए इंडियन रेलवे ने यात्रियों को समय रहते टिकट बुक करने की सलाह दी है. यदि आप भी दिवाली-छठ पर घर जाने वाले हैं तुरंत अपना टिकट बुक कर लें. आपको कंफर्म सीट मिल सकती है.

स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • मुंबई सेंट्रल-कटिहार-मुंबई सेंट्रल (09189/09190): 5 सितंबर 2026 से 17 नवंबर 2026 के बीच 77 अतिरिक्त फेरे.
  • कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल (04127/04128): 10 सितंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच 14 अतिरिक्त फेरे.
  • कटिहार-अमृतसर-कटिहार (05736/05735): 9 सितंबर से 27 नवंबर 2026 के बीच 12 अतिरिक्त फेरे. 
  • डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ (05932/05931): 5 सितंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच 13 अतिरिक्त फेरे.
  • वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी (04209/04210)
  • अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल (04213/04214 द्विसाप्ताहिक) 
  • चंडीगढ़-पटना जंक्शन (04512/04511 साप्ताहिक)
  • फिरोजपुर कैंट-पटना जंक्शन (04616/04615 साप्ताहिक) 
  • आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी (04008/04007 साप्ताहिक) 
  • आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर (04028/04027 द्विसाप्ताहिक) 
  • दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली (04010/04009 साप्ताहिक)
  • नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट (02456/02455) 
  • बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल (02563/02564)
  • दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (02569/02570)

इनरूटों पर टिकट के लिए रहती है ज्यादा मारामारी
दिवाली और छठ महापर्व के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें चंद मिनटों में भर जाती हैं. विशेष रूप से दिल्ली-पटना, मुंबई-पटना, बेंगलुरु-पटना, अहमदाबाद-पटना, दिल्ली-गोरखपुर, वाराणसी-दिल्ली, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-रांची, कानपुर-दिल्ली, हावड़ा-पटना, चेन्नई-पटना, हैदराबाद-पटना, लुधियाना-पटना और लुधियाना-सुपौल,  रूटों पर यात्रियों की सबसे ज्यादा टिकटों के लिए मामारी रहती है. 

ऐसे पाएं ट्रेन का कंफर्म टिकट
पर्व-त्योहार पर यदि ट्रेन से घर जाना है तो मास्टर लिस्ट तैयार रखें. आप टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले IRCTC की वेबसाइट या रेल कनेक्ट/रेल वन ऐप पर यात्रियों के नाम, उम्र और बर्थ की जानकारी (मास्टर लिस्ट) सेव कर लें. ताकि बुकिंग शुरू होने के समय सीधे नाम जोड़े जा सकें. सुबह 8: बजे बुकिंग शुरू होने से 5 मिनट पहले लॉगिन कर लें. भुगतान में लगने वाले समय को बचाने के लिए UPI या IRCTC Wallet का प्रयोग करें. बुकिंग करते समय मोबाइल डेटा के बजाय हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड या वाई-फाई का उपयोग करें ताकि पेमेंट गेटवे पर ट्रांजेक्शन अटके नहीं. सिर्फ एक ट्रेन पर निर्भर रहने के बजाय दो से तीन वैकल्पिक ट्रेनों के नंबर और क्लास पहले से तय रखें. यदि आपको रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेना है तो रिजर्वेशन फॉर्म को पहले ही पूरी तरह भरकर रखें और टिकट किराए के बराबर नकद राशि या डिजिटल पेमेंट की तैयारी रखें.