Advertisement

अगले महीने करें कश्मीर की हसीन वादियों की सैर, IRCTC ला रहा 'जन्नत-ए-कश्मीर' हवाई टूर पैकेज, जानिए किराया और बाकी डिटेल

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा नवाबों के शहर लखनऊ से कश्मीर के लिए जन्नत-ए-कश्मीर नाम का हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. यह पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का है.जिसमें पर्यटको को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा.

Kashmir Trip From Lucknow IRCTC Launches 5-Night, 6-Day ‘Jannat-e-Kashmir’ Package
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST
  • अगले महीने करें कश्मीर की हसीन वादियों की सैर
  • IRCTC लॉन्च कर रहा है जन्नत-ए-कश्मीर हवाई टूर पैकेज

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. IRCTC लखनऊ से कश्मीर के लिए ‘जन्नत-ए-कश्मीर’ हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. 5 रात और 6 दिन के इस टूर में पर्यटकों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर कराई जाएगी. यह यात्रा 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगी.

फ्लाइट से लखनऊ से श्रीनगर तक का सफर
IRCTC के इस पैकेज में यात्रियों के लखनऊ से श्रीनगर आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. ठहरने के लिए 3 सितारा होटल और हाउस बोट की व्यवस्था रहेगी. यात्रा के दौरान पर्यटकों को कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

डल झील से गुलमर्ग तक घूमेंगे ये जगहें
टूर के दौरान पर्यटकों को डल झील, सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी और अरु घाटी घुमाई जाएगी. इसके अलावा शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन और हजरतबल दरगाह भी यात्रा में शामिल हैं. गुलमर्ग में गोंडोला केबल कार की सुविधा भी उपलब्ध होगी, हालांकि इसके लिए यात्रियों को अलग से भुगतान करना होगा.

एक व्यक्ति के लिए किराया 49,100 रुपए
पैकेज का किराया यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है. एक व्यक्ति के ठहरने पर 49,100 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क होगा. वहीं दो लोगों के एक साथ ठहरने पर किराया 43,000 रुपए प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर 41,500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा. माता-पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए बेड सहित 33,100 रुपए और बिना बेड के 30,500 रुपए पैकेज शुल्क निर्धारित किया गया है.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग
IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं. इसके अलावा IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement