scorecardresearch

रेलवे में सफर करने वाले ध्यान दें! लखनऊ से होकर जाने वाली ये 19 ट्रेनों के रूट में बदलाव

उत्तर रेलवे लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स का निर्माण करा रहा है. इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. जिसकी अवधि को 15 सितम्बर 2026 तक बढ़ाई गई है. जिसके चलते इस रुट से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. अगर आप भी इन 19 ट्रेनों में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर देख लें.

Advertisement
Indian Railways Indian Railways

भारतीय रेलवे एक तरफ जहां ट्रेनों को समयबद्ध तरीके से चलाने के लिए तमाम तरह के तकनीकी बदलाव करता रहता है. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन करता है. वहीं, दूसरी तरफ यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशन पर भी अलग-अलग तरह के बदलाव करता रहता है. इसी क्रम में रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया गया था. जिसकी अवधि को 15 सितम्बर, 2026 तक बढ़ाई गई है. जिसके चलते इस रुट से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया है कि इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का र्शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है. हम आपको उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं, जो इस निर्माण कार्य के चलते प्रभावित रहेगी, ताकि आपको सफर करने में असुविधा न हो.

इन ट्रेनों का होगा र्शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन-

  • बनारस से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेटिया में यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी उतरेटिया-लखनऊ के मध्य निरस्त रहेगी.
  • लखनऊ से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस उतरेटिया से चलाई जायेगी। यह गाड़ी लखनऊ-उतरेटिया के मध्य निरस्त रहेगी.

डायवर्टेड रूट से चलाई जाएंगी यह ट्रेनें:

  • शक्तिनगर से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी.
  • सिंगरौली से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी.
  • टनकपुर से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी.
  • टनकपुर से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी.
  • बरौनी से 14 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी.
  • अम्बाला से 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी.
  • बनारस से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी.
  • नई दिल्ली से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी.
  • बनारस से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी.
  • देहरादून से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी.
  • गुवाहाटी से 14 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी.
  • गोरखपुर से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी. इस गाड़ी का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर प्रदान किया गया है. यह गाड़ी बादशाहनगर स्टेशन पर 21.10 बजे पहुँचकर 21.15 बजे तथा ऐशबाग स्टेशन पर 21.28 बजे पहुँचकर 21.38 बजे छूटेगी.
  • गोरखपुर से 14 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर प्रदान किया गया है
  • गोरखपुर से 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी. इस गाड़ी का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर प्रदान किया गया है.
  • गोरखपुर से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी.इस गाड़ी का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर प्रदान किया गया है. यह गाड़ी बादशाहनगर स्टेशन पर 01.01 बजे पहुँचकर 01.06 बजे तथा ऐशबाग स्टेशन पर 01.22 बजे पहुँचकर 01.32 बजे छूटेगी.
  • गोरखपुर से 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी.इस गाड़ी का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर प्रदान किया गया है
  • गोरखपुर से 14 एवं 15 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी. इस गाड़ी का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर प्रदान किया गया है
  • पनवेल से 14 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. इस गाड़ी का ठहराव ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर प्रदान किया गया है.
  • भावनगर से 14 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19201 भावनगर-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल -मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. इस गाड़ी का ठहराव ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर प्रदान किया गया है.

ये भी पढ़ें: