Advertisement

Indian Railways: खाटू श्याम के दर्शन के साथ-साथ घूमें राजस्थान के इन टूरिस्ट स्पॉट्स, IRCTC लांच कर रहा है 'रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी' हवाई टूर पैकेज... जानें कैसे करें बुकिंग

आईआरटीसीटी हमेशा लोगों के लिए टूर पैकेज लेकर आता रहता है. इसी कड़ी में इस बार 'रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी' पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको एयर ट्रैवल करने का मौका तो मिलेगा ही. साथ ही धार्मिक लोगों के लिए खाटू श्याम के दर्शन का मौका भी मिलेगा.

Khatu Shyam
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

अगर आप नवंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज आपके लिए खास हो सकता है. आईआरसीटीसी एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज का नाम 'रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी' है. लखनऊ  से संचालित होने वाला यह हवाई टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का होगा. इस टूर पैकेज की ट्रैवल डेट 24.11.2026 से 01.12.2026 तक तय है.

पैकेज में शामिल रहेगा रहना-खाना और घूमना

इस टूर पैकेज में यात्रियों को जयपुर, खाटू श्याम जी, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों घूमने का मौका मिलेगा. साथ ही यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जी के पावन दर्शन का अवसर भी प्राप्त होगा. इसके साथ ही राजस्थान की संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, किले, महल एवं फेमस पर्यटन स्थलों का अनुभव भी यात्रियों को कराया जाएगा. 

पैकेज में लखनऊ से हवाई यात्रा, आरामदायक होटलों में ठहरने की व्यवस्था, बेक्रफास्ट और डिनर, स्थानीय वातानुकूलित परिवहन, निर्धारित दर्शनीय स्थलों का भ्रमण तथा अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं शामिल हैं. जिससे यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक एवं यादगार बन सके.

कितना रहेगा टूर पैकेज का किराया

इस पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी ₹74,300/- प्रति व्यक्ति, डबल ऑक्यूपेंसी ₹57,800/- प्रति व्यक्ति तथा ट्रिपल ऑक्यूपेंसी ₹55,100/- प्रति व्यक्ति तय है. इसके अलावा, 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए (बेड सहित) ₹48,100/- प्रति बच्चा, (बिना बेड) ₹43,700/- प्रति बच्चा तथा 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए (बिना बेड) ₹27,100/- प्रति बच्चा किराया तय किया गया है.

कैसे करे टूर पैकेज की बुकिंग

इस हवाई टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9305111765, 9236391911, 9236391909, 8287930912 एवं 8287930902 पर संपर्क किया जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement