Advertisement

IRCTC Northeast Tour Package: नॉर्थ ईस्ट घूमने का शानदार मौका, IRCTC लेकर आया 7 रात-8 दिन का टूर पैकेज, कामाख्या से चेरापूंजी तक होगा सफर

IRCTC नॉर्थ ईस्ट घूमने और कामाख्या दर्शन के लिए 7 रात-8 दिन का 'मेजेस्टिक नॉर्थ-ईस्ट' रेल टूर पैकेज लेकर आया है. हावड़ा से शुरू होने वाले इस पैकेज की कीमत 30,750 रुपए से शुरू है जिसमें रहना, खाना और घूमना शामिल है.

नॉर्थ ईस्ट टूर पैकेज PC: IRCTC
अमृता सिन्हा
  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

IRCTC 'Majestic Northeast with Kamakhya Darshan Rail Tour' के नाम से 7 रात और 8 दिनों का शानदार रेल टूर पैकेज लेकर आया है. खासकर उन लोगों के लिए है जो अध्यात्मिक यात्रा करना पसंद करते हैं. इस खास टूर पैकेज को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें आप पूरे नॉर्थ ईस्ट के साथ मां कामाख्या के विशेष दर्शन भी कर सकेंगे. इस टूर में कामाख्या, काजीरंगा, शिलांग, चेरापूंजी और जोवाई जैसे प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है. ये यात्रा कामरूप एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15959/60 के 3AC क्लास में कराई जाएगी, जिसका पैकेज आपको काफी सस्ता पड़ेगा. IRCTC के इस पैकेज में बस, होटल, रिटायरिंग रूम, ई-कैटरिंग और ट्रैवल एक्सपेंस से जुड़ी शामिल हैं. मतलब आपको केवल पर्सनल एक्सपेंस के अलावा कुछ भी खर्च करने की जरूरत नहीं है.  

30,750 रुपये से शुरू होगा पैकेज
IRCTC के मुताबिक इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 30,750 रुपये तय की गई है. अगर आप ट्रिपल शेयरिंग में बुकिंग करेंगे तो आपसे ऊपर दी हुई कीमत वसूली जाएगी, वहीं अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी बुक करेंगे तो इसके लिए आपको 69,050 रुपए देने होंगे. पैकेज की बुकिंग के लिए IRCTC की ओर से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इच्छुक यात्री अधिकारिक वेवसाइट पर जाकर अपना पैकेज बुक कर सकते हैं. बुकिंग कीमत के अलावा कोई अतिरिक्त दर नहीं जोड़े जाएंगे. 

इस रेल टूर में शामिल यात्रियों को कामाख्या, काजीरंगा, शिलांग, चेरापूंजी और जोवाई जैसे अलग-अलग जगहों को देखने का अनुभव मिलेगा. जो यात्रियों और तीर्थयात्रियों पर आध्यात्मिक और भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं. ये टूर इसलिए भी खास होगा क्योंकि आने वाले दिनों में नॉर्थ ईस्ट का नजारा और खूबसूरत हो जाता है.


कहां से शुरू होगी ये यात्रा 
आईआरसीटीसी की यह यात्रा हर रविवार हावड़ा से गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. ट्रेन संख्या 15959 हावड़ा से शाम 6:35 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:05 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. वापसी में हर शनिवार गुवाहाटी से हावड़ा के लिए ट्रेन संख्या 15960 चलेगी. यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे गुवाहाटी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. हालांकि, ट्रेन के संचालन की स्थिति के अनुसार समय या यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है. 

कैसे बुक करें टिकट
टिकट बुक करने के लिए यात्रियों के लिए कई विकल्प जारी किए गए हैं. यात्री ऑनलाइन भी अधिकारिक वेवसाइट पर जाकर यात्रा के बारे में जानकारी और बुकिंग कर सकते हैं. या फिर दिए गए नंबर पर भी कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है-

ईमेल- nprasad6208@irctc.com
कॉलिंग नंबर- निखिल प्रसाद- 8595904074, श्याम प्रसाद- 6290861577

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement