UP Govt Announces Free E-Bus Travel
UP Govt Announces Free E-Bus Travel
रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर जाने वाली महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है. त्योहार के दौरान महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सफर करने के लिए किराया नहीं देना होगा. खास बात यह है कि महिला अपने साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा करा सकेगी. यह सुविधा प्रदेश में परिवहन निगम की बसों के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलने वाली ई-बसों में भी मिलेगी.
27 अगस्त सुबह से शुरू होगी मुफ्त यात्रा
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से शुरू होगी. यह सुविधा 29 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक जारी रहेगी. इस दौरान महिलाएं परिवहन निगम की बसों में अपने एक सहयात्री के साथ बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी. रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और रिश्तेदारों के घर जाती हैं. ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन्हें यात्रा के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है.
100 ई-बसों में भी मिलेगा फायदा
इस बार मुफ्त यात्रा की सुविधा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों में भी लागू की गई है. यानी इन क्षेत्रों में चलने वाली ई-बसों से यात्रा करने वाली महिलाएं भी अपने साथ एक सहयात्री को लेकर मुफ्त सफर कर सकेंगी. नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, रक्षाबंधन को देखते हुए परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की स्वीकृति दी गई है. इसी व्यवस्था के तहत क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों को भी शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें: