Train Route Change
Train Route Change
रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. वाराणसी मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को तय समय से देरी से चलाया जाएगा और कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा. ऐसे में अगर आप 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच इस रूट पर सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.
रेलवे के मुताबिक, गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड में गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण का काम किया जा रहा है. इसी के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा. 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) भी इस सेक्शन का निरीक्षण करेंगे. इसके चलते ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द.
55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द.
55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर: 1 से 4 सितंबर तक रद्द.
इन ट्रेनों के रूट में होगा बदलाव
15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. इसके चलते मैंगलगंज, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा.
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 1 सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी. इस दौरान गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर समेत कई स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी.
14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 2 और 3 सितंबर को भटनी-मऊ-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी. इसके कारण गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और देवरिया सदर जैसे स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 1 सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी. वहीं 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 2 सितंबर को छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी. दोनों ट्रेनों के कई निर्धारित स्टॉपेज हटाए गए हैं.
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 2 और 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलेगी. इस दौरान सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत इन ट्रेनों का भी रूट बदला
15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा में ठहराव नहीं होगा.
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को छपरा-औड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी.
12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी. सीवान, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव में इसका ठहराव नहीं होगा.
इसके अलावा 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के रूट में भी बदलाव किया गया है.
कई ट्रेनें देरी से चलेंगी
55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर: 30 अगस्त से 3 सितंबर तक 240 मिनट देरी से.
15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस: 31 अगस्त को 60 मिनट देरी से.
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: 2 सितंबर को 300 मिनट देरी से.
19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: 3 सितंबर को 300 मिनट देरी से.
12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस: 3 सितंबर को 240 मिनट देरी से.
19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस: 31 अगस्त को 120 मिनट देरी से.
15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस: 3 सितंबर को 75 मिनट देरी से.
कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा
19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 3 सितंबर को वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी. 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 31 अगस्त को 45 मिनट नियंत्रित होगी.
15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस 31 अगस्त और 4 सितंबर को लखनऊ मंडल में 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी. वहीं 19037 अवध एक्सप्रेस 30 अगस्त को उत्तर रेलवे में 30 मिनट और लखनऊ मंडल में 45 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी.
ये भी पढ़ें