20 कोच के साथ पहली ट्रिप पर फुल बुकिंग, इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 की गई है. इसके बाद वंदे भारत की पहली ट्रिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला. पहली ट्रिप में टिकटों की बुकिंग फुल रही.

Vande Bharat Train (Photo/PTI File)
gnttv.com
  • अलवर,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 कोच से संचालित होने पर अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. 20 कोच के साथ संचालित होने वाली पहली ट्रिप में फ़ुल बुकिंग रही. इस रेल सेवा की लोकप्रियता और यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसे 8 कोच से 20 कोच की किया गया है.

20 कोच के साथ मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स-
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे की तरफ से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया गया. यात्री वन्देमातरम ट्रेनों को पसंद करने लगे हैं. राजस्थान में 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है. लेकिन जोधपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 20 कोच लगाए गए हैं. हाल ही में रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया. 24 मई को संचालित गाड़ी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग 94 प्रतिशत बुकिंग रही. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26482, दिल्ली कैंट- जोधपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस में 118 प्रतिशत बुकिंग रही.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 मई 2026 को इस रेल सेवा को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच करके हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह रेल सेवा जोधपुर और दिल्ली के मध्य बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है.

सूबे में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस-
राजस्थान में 5 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही है. चलिए उनके बारे में जानते हैं.

  • 12461/12462, जोधपुर -साबरमती- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा पाली मारवाड़, फा़लना, आबूरोड़, पालनपुर, महेसाना होकर 08 कोचों से संचालित हो रही है.
  • 20977/20978, अजमेर- चंडीगढ - अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर,रेवाडी, गुड़गांव, दिल्लीकैंट, अंबाला होकर 18 कोचों से संचालित हो रही है.
  • 26471/26472, बीकानेर-दिल्ली कैंट- बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा श्रीडूगरगढ,रतनगढ, चुरू,सादुलपुर, लोहारू,महेंद्रगढ,गुड़गांव, होकर 08 कोचों से संचालित हो रही है.
  • 26481/26482, जोधपुर-दिल्ली कैंट- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा मेड़तारोड़,डेगाना, मकराना, फुलेरा,जयपुर,गांधीनगर जयपुर,अलवर,रेवाडी़, गुड़गांव होकर 18 कोचों से संचालित हो रही है.
  • 26963/26964, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा जावर, डूंगरपुर,शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, होकर 08 कोचों से संचालित हो रही है.

(हिंमांशु शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED