देश में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है.अमृत भारत ट्रेनों के कुनबे में अब एक और नई साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन शामिल होने जा रही है. जो दानापुर से पुणे के बीच चलाई जाएगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह अमृत भारत ट्रेन 27 जून 2026 से चलेगी. दानापुर से चलकर ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल के रास्ते पुणे पहुंचेगी. यह नई ट्रेन पुणे से प्रत्येक शनिवार को तथा दानापुर से प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी. इस नई अमृत भारत ट्रेन के परिचालन से यूपी बिहार के लोगों को आने जाने में फायदा मिलेगा.
इस ट्रेन के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पुणे और दानापुर के मध्य दिनांक 27.06.2026 से एक नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 11431/11432 पुणे-दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. यह नई ट्रेन पुणे से प्रत्येक शनिवार को तथा दानापुर से प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी. इस नई ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य श्रेणी के 07 कोच, पेंट्रीकार का 01 एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे.
यहां देखें टाइमिंग और स्टॉपेज
गाड़ी सं. 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 27.06.2026 से प्रत्येक शनिवार को पुणे से 15.25 बजे खुलकर भुसावल-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते रविवार को 21.43 बजे डीडीयू, 22.50 बजे बक्सर, 23.38 बजे आरा रुकते हुए सोमवार को 01.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी सं. 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 29.06.2026 से प्रत्येक सोमवार को 03.30 बजे दानापुर से खुलकर 03.56 बजे आरा, 04.50 बजे बक्सर एवं 07.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: