Advertisement

Philippines Is Visa Free For Indian: विदेश घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, अब बिना वीजा के इस सुंदर देश में कर सकते हैं एंट्री, यहां जान लें पूरी प्रक्रिया 

अब भारतीय बिना वीजा के फिलीपींस में घूम सकते हैं. इस देश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा शुरू की है. फिलीपींस सरकार ने यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत-फिलीपींस संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है.

Philippines Is Visa Free For Indian
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2025,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST
  • फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए शुरू की वीजा फ्री एंट्री की सुविधा 
  • दो श्रेणियों में वीजा फ्री एंट्री की दी गई है सुविधा 

विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. फिलीपींस (Philippines) ने बिना वीजा के भारतीय नागरिकों (Indian citizens) को एंट्री देने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि अब भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को फिलीपींस की खूबसूरत बीचों और टापुओं का दीदार करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नई दिल्ली स्थित फिलीपींस दूतावास के अनुसार यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत-फिलीपींस संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है. नई नीति के तहत दो श्रेणियों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है. एक 14 दिन की और दूसरी 30 दिन की. 14 दिन की वीजा फ्री एंट्री की सुविधा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए दी जा रही है, न इसे आप बढ़ा सकते हैं और न ही किसी दूसरे वीजा में इसे बदल सकते. आइए आपको वीजा फ्री (Visa Free) की पूरी प्रक्रिया बताते हैं. आपको मालूम हो कि फिलीपींस से पहले कुल 58 देशों में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री होती है. अब इसकी संख्या 59 हो गई है. 

कैसे मिलेगा 14 दिन के लिए फ्री वीजा
1. फिलीपींस में 14 दिनों तक वीजा फ्री रहने के लिए भारतीय नागरिकों को इन शर्तों का पालन करना होगा.
2. कोई भी भारतीय नागरिक जो केवल पर्यटन के लिए फिलीपींस जा रहा हो, यानी यात्रा का उद्देश्य सिर्फ घूमना-फिरना होना चाहिए.
3. यात्रा खत्म होने के बाद भी पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने तक की होनी चाहिए.
4. होटल बुकिंग और वापसी या आगे की यात्रा का टिकट दिखाना जरूरी है.
5. ठहरने के दौरान खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रमाण जैसे बैंक स्टेटमेंट या रोजगार प्रमाण पत्र.
6. कोई नकारात्मक आव्रजन इतिहास नहीं होना चाहिए. 

कैसे मिलेगा 30 दिनों के लिए फ्री वीजा
यदि किसी भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, सिंगापुर, शेंगेन देश या यूनाइटेड किंगडम के लिए वैलिड वीजा या परमानेंट रेजिडेंसी है, तो वे 30 दिन तक बिना वीजा के फिलीपींस में यात्रा कर सकते हैं. आपके पास इन देशों में किसी एक का वैलिड वीजा या PR होना चाहिए. पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने तक की होनी चाहिए. आगे की यात्रा या वापसी की टिकट का सबूत होना चाहिए.  फिलीपींस में कोई नकारात्मक आव्रजन इतिहास नहीं होना चाहिए. 

ई-वीजा भी उपलब्ध 
वैसे भारतीय जो वीजा फ्री एंट्री की योग्यता को पूरा नहीं करते हैं, वे फिलीपींस की ऑफिशियल ई-वीजा वेबसाइट के जरिए 9(a) टेम्पररी विजिटर वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यह एक सिंगल एंट्री वीजा है, जो फिलीपींस में 30 दिनों तक ठहरने की अनुमति देता है. आपको मालूम हो कि ई-वीजा की फीस आमतौर पर करीब 3500 रुपए होती है. याद रखें यह वीजा सिर्फ एक बार के लिए एंट्री देता है. यदि आप बाहर जाएं और वापस आना चाहते तो फिर से आपको एक नया वीजा लेना होगा.

भारतीयों की इन 59 देशों में वीजा फ्री एंट्री
फिलीपींस, श्रीलंका, मलेशिया, मालदीव, मॉरिशस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कतर, ईरान, जमैका, मार्शल आइसलैंड, म्यांमार, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक, अंगोला, बारबडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे आइसलैंड, इथोपिया, फिजी, कोमोरो आइसलैंड, कूक आइसलैंड, डिजीबोरी, डोमिनिका, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरीबाटी, लाओस, मकाओ, मेडागास्कर, नामीबिया, नेपाल, नियू, पलाऊ आइसलैंड, रवांडा, समोआ, स्नेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, सेंट लूसिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालू, वानुअतु, जिम्बाब्वे, तनजानिया,  तिमोर-लेस्ते.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement